48 घंटे के भीतर उद्धव ठाकरे को करना पड़ा मंत्रालय में बदलाव, जयंत पाटिल को मनाने की कोशिश

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र विकास अघाड़ी का नेतृत्व कर रहे हैं, बीते 28 नवंबर को उन्होने 6 मंत्रियों के साथ सीएम पद की शपथ ली थी।

New Delhi, Dec 16 : महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महज कुछ दिनों में ही अपने दो मंत्रियों के विभाग में फेरबदल कर दिया है, अब छगन भुजबल से जल संसाधन और लाभ क्षेत्र विकास विभाग छीन कर जयंत पाटिल को दे दिया गया है, दरअसल कुछ ही दिनों पहले ये खबर आई थी, कि जयंत पाटिल इस बात से नाराज थे कि उन्हें कम महत्वपूर्ण विभाग क्यों दिये गये, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का भी दावा किया गया कि पाटिल ने अप्रत्यक्ष रुप से अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी, लेकिन जैसे ही उनकी नाराजगी की खबर सामने आई, 48 घंटे के भीतर विभागों का फेरबदल हो गया।

Advertisement

जयंत पाटिल के पास मंत्रालय
दरअसल जब महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार बनी, तो कैबिनेट में शामिल विधायकों के बीच मंत्रालयों का बंटवारा किया गया, तब जयंत पाटिल के पास वित्त विभाग, नियोजन, गृह निर्माण, स्वास्थ्य, सहकार और व्यापार, अन्न और आपूर्ति, ग्राहक संरक्षण, कामगार और अल्पसंख्यक विभाग मंत्रालय था।

Advertisement

नाराज थे जयंत पाटिल
वहीं छगन भुजबल के पास ग्राम विकास, जल संसाधन, सामाजिक न्याय, राज्य उत्पादन शुल्क, स्किल डेवलपमेंट, अन्न और औषधि प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी थी, बताया जा रहा है कि जयंत पाटिल इस बात से नाराज थे, कि उनके पास वित्त मंत्रालय के अलावा कोई दूसरा महत्वपूर्ण विभाग नहीं है, लेकिन अब सीएम उद्धव ठाकने ने उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश की है।

Advertisement

कैबिनेट विस्तार
आपको बता दें कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र विकास अघाड़ी का नेतृत्व कर रहे हैं, बीते 28 नवंबर को उन्होने 6 मंत्रियों के साथ सीएम पद की शपथ ली थी, महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने मिलकर सरकार बनाई है, रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र 21 दिसंबर को खत्म हो रहा है, जिसके बाद ठाकरे मंत्रिमंडल का विस्तार भी किया जा सकता है।