धरना देने पहुंची प्रियंका गांधी, किसी का ना देख हो गई नाराज, गिरते-भागते पहुंचे कांग्रेसी नेता

प्रियंका गांधी वाड्रा की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने छात्रों पर पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ इंडिया गेट पर धरना दिया।

New Delhi, Dec 19 : दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों पर पुलिसिया कार्रवाई और नागरिकता कानून के खिलाफ बढते गुस्से की वजह से सोमवार को विरोध प्रदर्शन जारी रहा, कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दल प्रदर्शनकारियों के समर्थन में सामने आये, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी इंडिया गेट पर धरना देने पहुंची, लेकिन वहां पहुंचकर प्रियंका नाराज हो गई, जिसकी वजह से महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा।

Advertisement

इंडिया गेट पर धरना
दरअसल प्रियंका गांधी वाड्रा की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने छात्रों पर पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ इंडिया गेट पर धरना दिया, लेकिन जब प्रियंका वहां पहुंची, तो इंडिया गेट पर महज कुछ ही कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे, जिसे देखकर कांग्रेस महासचिव नाराज हो गई, जिसके बाद सुष्मिता देव ने सभी कांग्रेस नेताओं को फोन कर तुरंत इंडिया गेट बुलाया, जिसके बाद सभी नेता गिरते-भागते धरना स्थल पर पहुंचे।

Advertisement

मोदी सरकार पर निशाना
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोकतंत्र है, तानाशाही नहीं है, और छात्र इस लोकतंत्र के मूल हैं, प्रियंका ने कहा कि देश गुंडों की जागीर नहीं है, शाम 4 बजे से दो घंटे तक मूक प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेस महासचिव ने कहा कि जामिया के छात्रों पर पुलिसिया कार्रवाई भारत की आत्मा पर हमला है, उन्होने कहा कि भाजपा सरकार ने संविधान पर हमला किया है, इसने छात्रों पर हमला किया है, ये भारत की आत्मा पर हमला है, नौजवान देश की आत्मा हैं, उनको प्रदर्शन करने का अधिकार है, आवाज उठाने का हक है, ये हक उनको संविधान ने दिया है।

Advertisement

संविधान के खिलाफ कानून
कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून भारत के संविधान के खिलाफ है, इसे संविधान को नष्ट करने के लिये लाया गया है, उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक-एक नेता, एक-एक कार्यकर्ता संविधान के लिये लड़ेगा, मोदी सरकार की तानाशाही के लिये लड़ेगा, जवाब मांगेगा, और छात्र-छात्राओं के साथ खड़ा रहेगा।

मोदी पर हमला
प्रियंका ने पीएम मोदी के वक्तव्य से संबंधित एक प्रश्न के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री जी जो महिलाओं पर रोज-रोज अत्याचार हो रहे हैं, उस पर बोलें, रोजगार पर बोलें, जो कल यहां विश्वविद्यालय में हुआ, उस पर बोलें, उन बच्चों की किसकी सरकार और पुलिस ने पीटा, इन चीजों पर बोलें प्रधानमंत्री जी, जो डूबती हुई अर्थव्यवस्था है इस पर बोलें प्रधानमंत्री जी, इस धरने में प्रियंका के साथ अहमद पटेल, एके एंटनी, गुलाम नबी आजाद, रणदीप सिंह सूरजेवाला शामिल हुए।