अमिताभ बच्चन की समधन का निधन, शोक में डूबा कपूर खानदान

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा साहनी कपूर ने भी अपनी बुआ के निधन पर पोस्ट की है, जिसमें उन्होने बुआ की तस्वीर साझा की है।

New Delhi, Jan 14 : महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा की सासू मां ऋतु नंदा का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है, ऋतु नंदा कैंसर से पीड़ित थी, आज सुबह ही उन्होने दिल्ली में अंतिम सांस ली, इस बात की जानकारी रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिये दी है, ऋतु नंदा का अंतिम संस्कार दिल्ली में ही करीब 1.30 बजे लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।

Advertisement

अमिताभ ने दी जानकारी
ऋतु नंदा की निधन की जानकारी महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपने ब्लॉग में शेयर की है, उन्होने लिखा, मेरी समधन, ऋतु नंदा श्वेता की सासू मां आज सुबह 11.15 बजे निधन हो गया। अमिताभ का ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

रिद्धिमा ने क्या लिखा
ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा साहनी कपूर ने भी अपनी बुआ के निधन पर पोस्ट की है, जिसमें उन्होने बुआ की तस्वीर साझा की है, उन्होने लिखा है, अब तक जिनसे भी मिली हूं, उनमें से सबसे ज्यादा दयालु इंसान, वे अब आपकी तरह किसी को नहीं बनाते, आपकी आत्मा को शांति मिले।

Advertisement

राज कपूर की बेटी
मालूम हो कि शो मैन राज कपूर की बड़ी बेटी ऋतु नंदा आरएनईआईएस की चेयरवुमन और चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर थीं, वो भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से ब्रांड और बेस्ट इंश्योरेंस एडवाइजर ऑफ डिकेड का अवॉर्ड भी मिल चुका था, खास बात ये है कि ऋतु नंदा ने एक ही दिन में करीब 17 हजार पेंशन पॉलिसी बेचकर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपनी जगह बनाई थी।

https://www.instagram.com/p/B7STnfMHq6W/?utm_source=ig_embed