सूर्य का मकर राशि में प्रवेश, एक भी राशि नहीं बचेगी, सभी 12 राशियों पर होगा जबरदस्‍त असर, पढ़ें

मकर संक्रांति के पर्व पर सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं । इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा । आगे पढ़ें 12 राशियों पर इसका प्रभाव ।

New Delhi, Jan 10: आज मकर संक्रांति का पर्व देश भर में मनाया जा रहा है । इस बार ये त्‍यौहार 15 जनवरी को आया है । मकर संक्रांति पर सूर्य अपनी राशि धनु को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, इस बार सूर्य मकर राशि में 13 फरवरी तक रहेंगे । 15 जनवरी की सुबह 8.33 मिनट पर सूर्य ने श्रवण नक्षत्र के साथ धनु से मकर राशि में प्रवेश किया है । आगे पढ़ें 12 राशियों पर सूर्य के इस राशि परिवर्तन का क्‍या असर बताया गया है ।

Advertisement

मेष राशिफल
मकर संक्रांति आपके लिए महत्वपूर्ण है। आपकी साधनाओं को लाभ और सफलता मिल सकती है। कई दिनों से जो कार्य करना चाह रहे थे, वह पूर्ण होगा। ट्रांसपोर्ट और आयात निर्यात वालों को फायदा होगा। आज आप पीले या केशरी रंग के वस्त्र धारण करें। शुभ रंग- केसरी, शुभ अंक- 9
वृषभ राशिफल
मकर संक्रांति धर्म-कर्म के साथ मनाएंगे। धार्मिक कार्यों में सम्मिलित होंगे। व्यापार व्यवसाय में तरक्की होगी। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। संतान के लिए सोचे गए कार्य पूर्ण होंगे। संक्राति पर आप नीले अथवा आसमानी वस्त्रों को धारण करें। शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 10

Advertisement

मिथुन राशिफल
मकर संक्रांति पर आपको सचेत रहना होगा। अनजानों पर विश्वास न करें। जोखिम पूर्ण कार्यों को टालने का प्रयास करें। संक्रांति पर आप नीले या काले वस्त्रों को धारण करें। शुभ रंग- काला, शुभ अंक- 11
कर्क राशिफल
मकर संक्राति आपके कार्यों के लिए सम्मान दिलाने वाला होगा। नए लोगों से संपर्क होगा। कार्यक्षेत्र का विकास होगा। संक्रांति पर आपको पीले या गुलाबी वस्त्र को धारण करना चाहिए। व्यापार शुभ होगा। शुभ रंग- गुलाबी, अंक- 12

Advertisement

सिंह राशिफल
मकर संक्राति का पर्व आपके लिए चिंताजनक हो सकता है। अज्ञात भय रहेगा। जोखिम भरे कार्यों को टालने का प्रयास करें। संक्राति पर लाल वस्त्र धारण करें। शुभ रंग – लाल, अंक- 1
कन्या राशिफल
मकर संक्रांति आपके लिए खुशियां बढ़ाने वाली होगी। विशेषकर विद्यार्थिर्यों को बहुत लाभ होगा। हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में तरक्की होगी। संक्रांति पर आपको सफेद वस्त्र धारण करना चाहिए। शुभ रंग- सफेद, अंक- 2

तुला राशिफल
बुधवार और मकर संक्रांति के योग की वजह से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। ज्यादा चिंता की आवश्यकता नहीं है। कुछ समय बाद प्रसन्नता प्राप्त हो सकती है। सफेद वस्त्र धारण करना श्रेष्ठ होगा। शुभ रंग- हरा, अंक- 3
वृश्चिक राशिफल
मकर संक्रांति पर आपको व्यापार में लाभ हो सकता है और परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। नुकसान की भरपाई होगी। अटके धन की प्राप्ति होगी। समस्याओं का समाधान होगा। केशरी वस्त्र धारण करना उचित होगा। शुभ रंग- सफेद, अंक- 4

धनु राशिफल
इस पर्व पर आपको संतोष और सुख का अहसास होगा। नए कार्य करने के अवसर मिलेंगे। मान-सम्मान और प्रसिद्धि में वृद्धि होगी। नए संपर्कों की प्राप्ति होगी। संक्राति पर आप पीले वस्त्र का धारण करें। शुभ रंग- केसरी, अंक- 5
मकर राशिफल
ये पर्व आपके लिए विशेष खुशियां लेकर आ रहा हैं। व्यापार और व्यवसाय आर्थिक लाभ प्राप्त करेंगे। परिवार में आ रहा दबाव समाप्त होगा। सम्मानित लोगों से मिलना होगा। संक्रांति पर नीले वस्त्र धारण करना श्रेष्ठ होगा। शुभ रंग- हरा, अंक- 6

कुंभ राशिफल
मकर संक्रांति पर आपको सावधान रहना होगा। किसी अनजान व्यक्ति की बातों पर विश्वास न करें। निवेश आदि से बचने का प्रयास करें। संतान पर ध्यान दें। संक्रांति पर सफेद वस्त्र धारण करें। शुभ रंग- सफेद, अंक- 7
मीन राशिफल
मकर संक्रांति का यह पर्व लाभ और हर्षदायक समाचार दे सकता है। व्यापार और व्यवसाय में लाभ होगा। संबंधियों और सहयोगियों से सहायता प्राप्त होगी। संक्रांति पर लाल वस्त्र धारण करें। शुभ रंग- लाल, अंक- 9
(Source : bhaskar.com)