साक्षी के वीडियो पर ऋषभ पंत को कमेंट करना पड़ा महंगा, हो रहे जबरदस्त ट्रोल, वीडियो

ऋषभ पंत ने साक्षी के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, हाय क्यूटी, इसके बाद उन्होने मुस्कुराती हुई बिल्ली वाली इमोजी पोस्ट की।

New Delhi, Jan 29 : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं, हालांकि उनकी फैन फॉलोइंग में जरा भी कमी नहीं आई है, जब भी सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर या वीडियो पोस्ट होती है, वो वायरल हो जाती है, अब धोनी की पत्नी साक्षी ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अपने पति को स्वीटी और क्यूटी कहकर बुला रही है, ये वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है।

Advertisement

फैंस कर रहे कमेंट
साक्षी धोनी के इस वीडियो पर फैंस खूब अजब-गजब कमेंट कर रहे हैं, क्रुणाल पंड्या की पत्नी पंखुरी, जहीर खान की पत्नी सागारिका, स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी हेजल, आशीष नेता की पत्नी रुश्मा , सानिया मिर्जा समेत कई लोगों ने इस पर कमेंट किया है, हालांकि टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को इस पर कमेंट करना भारी पड़ गया।

Advertisement

पंत ने किया कमेंट
ऋषभ पंत ने साक्षी के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, हाय क्यूटी, इसके बाद उन्होने मुस्कुराती हुई बिल्ली वाली इमोजी पोस्ट की, जिसके बाद लोग पंत को ट्रोल करने लगे, एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, फॉर्म पर ध्यान दो सरजी, याद रखो धोनी अभी रिटायर नहीं हुए हैं, तो एक दूसरे यूजर ने लिखा, नहीं पंत नहीं तो राहुल हमेशा के लिये विकेटकीपर बन जाएगा।

Advertisement

साक्षी ने पोस्ट किया वीडियो
आपको बता दें कि धोनी की पत्नी साक्षी ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अपने पति महेन्द्र सिंह धोनी को स्वीटी कह कर बुला रहे हैं, साक्षी के इस नाम से बुलाने पर धोनी शर्म से लाल दिख रहे हैं, सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।