पति के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं बिपाशा बसु, खुद पोस्ट की तस्वीरें

एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों फिल्मों से दूर चल रही हैं, हालांकि उनकी बोल्डनेस आज भी कम नहीं हुई है।

New Delhi, Feb 22 : बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं, इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिये तस्वीरें पोस्ट करके दी हैं। बिपाशा अपने पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के साथ ही खूबसूरत तस्वीरें भी खिंचवाने में व्यस्त हैं, उनकी तस्वीरें फैंस को बेहद पसंद आ रही है।

Advertisement

रोमांटिक तस्वीर
बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर को फिल्म इंडस्ट्री के सबसे हॉट कपल्स में से एक कहा जाता है, दोनों ने कैमरे के सामने जबरदस्त पोज दिये हैं, उनकी तस्वीरों पर फैंस खूब अजब-गजब कमेंट कर रहे हैं, तस्वीरें बिपाशा और करण के फैंस को पसंद आ रही है।

Advertisement

फिल्मों से दूर
आपको बता दें कि एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों फिल्मों से दूर चल रही हैं, हालांकि उनकी बोल्डनेस आज भी कम नहीं हुई है, वायरल हो रही तस्वीरें और उस पर फैंस के कमेंट्स इस बात के सबूत हैं, एक तस्वीर में एक्ट्रेस अंगड़ाई लेती दिख रही हैं, जिस पर फैंस कुछ ज्यादा ही फिदा हो रहे हैं।

Advertisement

तीसरी शादी
मालूम हो कि करण सिंह ग्रोवर की ये तीसरी शादी है, अभी तक तो ये शादी सफल दिख रही है, तो बिपाशा की ये पहली शादी है, हालांकि उनके नाम कई सितारों के साथ जुड़ चुका है, बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम के साथ वो लंबे समय तक रिलेशनशिप में रही, हालांकि फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया, जिसके बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिये।