Opinion: ‘अपने बाप का हिंदुस्तान होता तो इस तरह नहीं जलाते आए दिन’

दिलचस्प यह कि पाकिस्तान गए बहुतेरे लोग अपनी संपत्ति की लालच में पाकिस्तान से लौट भी आए। और जब-तब जब-तब दंगे की आग में देश को झुलसाते…

आप पार्षद हाजी ताहिर हसन जिन के घर से पत्थर और पेट्रोल बम की बरसात हुई है , पत्थर , तेज़ाब और पेट्रोल का जखीरा भी मिला है , आई बी कर्मचारी के परिवारीजन जिन पर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगा रहे हैं , वह कह रहे हैं कि मुस्लिम आबादी छोड़ कर वह हिंदू आबादी में रहने आए। यह ठीक वैसे ही है जैसे कुछ लोग कहते हैं कि हम बाई च्वायस हिंदुस्तान में रुके और पाकिस्तान नहीं गए। तो यह अहसान अपने ऊपर था कि हिंदुस्तान पर ? हिंदुस्तान को अब सीरिया बनाने के लिए नहीं गए ? जब देखो तब कहते फिरते हैं कि किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़े ही है और हिंदुस्तान को जलाते फिरते रहते हैं। अपने बाप का हिंदुस्तान होता तो इस तरह नहीं जलाते आए दिन।

Advertisement

अम्बेडकर ने पाकिस्तान बनने पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा है कि अच्छा हुआ इस्लाम नाम का अभिशाप हिंदुस्तान से पाकिस्तान गया। लेकिन आंबेडकर को नहीं मालूम था कि पाकिस्तान बनाने की लड़ाई लड़ने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार के मुसलमान यहीं रह जाएंगे और देश को जहन्नुम बनाने के लिए भारत में रहने का अहसान शरारतन जताते रहेंगे। हुआ यह कि पाकिस्तान बनने के बाद मुस्लिम लीग के लोग कम्युनिस्ट पार्टियों में घुस गए। सेक्यूलर की चादर और बुरका पहन कर वही काम करते रहे। जो मुस्लिम लीग में करते थे। उन्हीं दिनों मुस्लिम लीग से नाराज मौलाना आज़ाद ने मुस्लिम लीग पर तंज करते हुए कहा था कि एक सैलाब आया था और वह पाकिस्तान चला गया। लेकिन उस सैलाब का कुछ पानी हिंदुस्तान के गड्ढों में रुक गया है और वह बहुत बदबू मार रहा है। मौलाना की इस बात से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के लोग बहुत नाराज हो गए। गौरतलब है कि पाकिस्तान बनाने में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी सब से बड़ा केंद्र रहा था। बहरहाल , मौलाना आज़ाद उन्हीं दिनों ट्रेन से अलीगढ़ होते हुए जा रहे थे। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कम्यूनिस्ट चोले में लीगियों ने जब यह सूचना पाई तो वह अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आए। रेल पटरी पर बिखरे लैट्रीन बटोरे और जब ट्रेन रुकी तो मौलाना आज़ाद के डब्बे में घुस कर वह लैट्रीन मौलाना की दाढ़ी पर मल दी। मौलाना आज़ाद हतप्रभ देखते रह गए।

Advertisement

लेकिन अपनी संपत्तियों की लालच में पाकिस्तान नहीं गए लोग फिर एक पाकिस्तान बनाने की फिराक में पड़ गए। दिलचस्प यह कि पाकिस्तान गए बहुतेरे लोग अपनी संपत्ति की लालच में पाकिस्तान से लौट भी आए। और जब-तब जब-तब दंगे की आग में देश को झुलसाते यह लीगी लोग कम्युनिस्ट का चोला पहन आर एस एस , संघी के नैरेटिव की आड़ में लीगी सांप्रदायिकता की फसल दहकाते रहते हैं। और यह देखिए एक नारा निकला कि लड़ के लिया था पाकिस्तान , हंस के लेंगे हिंदुस्तान। मुस्लिम वोट बैंक की आड़ में कांग्रेस समेत कुछ क्षेत्रीय दल मुस्लिम तुष्टीकरण का बाग़ लगा बैठे। कश्मीर इसी मुस्लिम तुष्टीकरण की प्रयोगशाला बना। और एक समय ऐसा आ गया कि कश्मीरी पंडितों को चुन-चुन कर कश्मीर से भगा दिया गया। मंदिर तोड़ कर नदियों में बहा दिए। पंडितों की स्त्रियों , बेटियों , बहनों के साथ आए दिन सामूहिक बलात्कार जैसे बच्चों का खेल हो गया। पंडितों की अनमोल संपत्ति , घर , दुकान सब हड़प लिए। भाजपा समेत सभी राजनीतिक पार्टियां हाथ बांधे चुप रहीं। देश में राजनीतिक कोढ़ी बन कर उपस्थित विश्वनाथ प्रताप सिंह तब देश के प्रधान मंत्री थे , भाजपा के समर्थन से। विश्वनाथ प्रताप सिंह सेक्यूलर फ़ोर्स के सब से बड़े कैंसर थे। कश्मीर इन के ही राज में रातोरात कश्मीरी पंडितों से खाली हो गया। इन का एक गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद इतना बड़ा कमीना था कि गृह मंत्री बनने के पांच दिन बाद ही आतंकियों को छोड़ने के लिए अपनी ही बेटी रुबिया सईद का अपहरण करवा दिया।

Advertisement

फिर तो देश में सेक्यूलरिज्म और आतंकवाद की ऐसी फसल लहलहाई कि पूछिए मत। हर शहर विस्फोट में दहलने लगा। संसद , लाल किला कुछ भी शेष नहीं रहा इस इस्लामिक आतंकवाद के विस्फोट के शिकंजे से। मुंबई पहले भी दाऊद इब्राहिम दहला गया था। अब हाफिज सईद की बारी थी। दहली मुंबई। और कांग्रेस ने इस में हिंदू आतंकवाद की खेती खोज ली। हर घर से अफजल निकलेगा के नारे गूंजने लगे। याकूब मेनन के लिए लोग जान देने लगे। यह वही समय था जब दुनिया इस्लामिक आतंकवाद से दहली हुई थी। देश भी इस मुस्लिम तुष्टिकरण और इस्लामिक आतंकवाद आदि से इतना आजिज आ गया कि 2014 में देश ने नरेंद्र मोदी को प्रधान मंत्री चुन लिया। यह सोच कर कि इस्लामिक आतंक और मुस्लिम तुष्टिकरण से निजात मिलेगी। मिली भी। लेकिन तभी जे एन यू से भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशा अल्ला , इंशा अल्ला होने लगा। हर घर से अफजल निकलने का नारा और तेज़ हो गया। यह मुस्लिम लीगियों का कम्यूनिस्ट चोला बन कर बोल रहा था। एक चुनी हुई सरकार के प्रति नफरत की नागफनी इतनी बो दी गई कि यह लोग मोदी विरोध में बोलते-बोलते देश के विरोध में बोलने लगे। बर्बाद कांग्रेस ने इन्हें अपना राजनीतिक कवच कुण्डल भी सौंप दिया। लेकिन देश नहीं जला। सर्जिकल स्ट्राइक , पुलवामा , एयर स्ट्राइक , अभिनंदन , नोटबंदी , जी एस टी आदि-इत्यादि में भी तमाम कोशिशों के बावजूद देश नहीं जला।

2019 में देश ने फिर से नरेंद्र मोदी को भारी बहुमत से प्रधान मंत्री चुन लिया। अब ताबड़तोड़ तीन तलाक , 370 , राम मंदिर के बाद नागरिकता संशोधन बिल आ गया। जनसंख्या नियंत्रण बिल , कॉमन सिविल कोड और पी ओ के के वापसी के सपने देखती सरकार के आगे आया शाहीन बाग़। दिल्ली चुनाव के मद्देनज़र शाहीनबाग से सरकार डर गई। अब तक डरी हुई है। अगर शाहीनबाग़ के तंबू समय रहते सरकार ने उखाड़ दिया होता , जामिया मिलिया के दंगाइयों को कस के रगड़ दिया होता केंद्र सरकार ने तो आज दिल्ली इस कदर जलती हुई नहीं दिखती। मुफ्त बिजली , मुफ्त पानी , मुफ्त बस यात्रा के केजरीवाल के झुनझुने के आगे वैसे भी भाजपा को हर हाल चुनाव हारना था , हारी भी। पर केंद्र सरकार के इस ढीले और नपुंसक रुख ने पाकिस्तान की आई एस आई और चीन को अंडरस्टीमेट कर लिया। नतीजा सामने है।

साढ़े पांच साल की सारी कमाई , 370 जैसा कड़ा फैसला सब कुछ नरेंद्र मोदी ने तीन दिन में यमुना में बहा दिया। ट्रंप की यह यात्रा मोदी सरकार की उपलब्धि नहीं , कोढ़ में खाज बन कर उपस्थित है। अमित शाह होंगे जोड़-तोड़ के शहंशाह। पर अमित शाह से बड़ा असफल गृह मंत्री कोई दूसरा नहीं हुआ। नरेंद्र मोदी सरकार पर अब एक भारी बोझ हैं अमित शाह। इस से बेहतर तो वह कड़ी निंदा वाले राजनाथ सिंह ही थे। अमित शाह ने तो अभी तक कड़ी निंदा भी नहीं की। जो गृह मंत्री तीन महीने से जलती एक छोटी सी दिल्ली की आग नहीं बुझा सकता , वह देश की आग भला कैसे बुझा सकता है भला। मोदी को जैसे भी हो अमित शाह नाम का बोझ सरकार से फ़ौरन उतार देना चाहिए। सोचिए कि पिस्तौल लहराने वाला शाहरुख और हाजी ताहिर हुसैन तक को गिरफ्तार करने तक में यह सरकार डरी हुई है। शाहीन बाग़ जस का तस है। दिल्ली में 30 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। आई पी एस अफसरों पर तेज़ाब फेंके गए हैं। करोड़ो , अरबों की संपत्ति स्वाहा हो चुकी है। आपसी विश्वास जयहिंद है। गंगाजमुनी तहजीब और भाईचारा जैसे निरर्थक शब्द अब मजाक के सबब हो चुके हैं। सेक्यूलरिज्म की ऐसी-तैसी हो चुकी है।

तो क्या कश्मीर की तरह दिल्ली भी सेना के हवाले करनी पड़ेगी ? तब दिल्ली और दिल्ली में सक्रिय दंगाई काबू में आएंगे। बी एस एफ तो आ ही चुकी है। अमित शाह कब जाएंगे ? देश को इस की प्रतीक्षा है। देश को जोड़-तोड़ वाले संगठन के आचार्य की नहीं , एक सबल और कठोर गृह मंत्री की ज़रूरत है। सरदारा पटेल की तरह किसी कड़क गृह मंत्री की ज़रूरत है। जो बड़े-बड़े हैदराबादियों की तबीयत हरी कर देने की क्षमता रखते थे। फ़ौज उतार देते थे। यहां तो कोई कह जाता है कि 15 करोड़ 100 करोड़ पर भारी पड़ेंगे और हमारा गृह मंत्री असहाय सुनता मिलता है। गोया कुछ हुआ ही नहीं। एक कौड़ी का शरजील देश को बंधक बनाने की चुनौती दे कर घूमता फिरता है। बड़ी हाय तौबा के बाद धरा जाता है। बीच दिल्ली एक सड़क मुट्ठी भर अराजक लोग अपहरित कर लेते हैं। और हमारा गृह मंत्री किसी बिल्ली की तरह दुबक कर जाने किस अवसर की तलाश करता मिलता है। तिल भर की समस्या को ताड़ में तब्दील करने वाला गृह मंत्री देश को स्वीकार नहीं है। कड़े और फौरी फैसले लेने वाले गृह मंत्री की दरकार है देश को। इस लिए भी कि देश को अभी कई सारी बीमारियों से मुक्ति की तलब है। वैसे भी दुष्यंत कुमार लिख ही गए हैं :
हिम्मत से सच कहो तो बुरा मानते हैं लोग
रो-रो के बात कहने की आदत नहीं रही।
(वरिष्ठ पत्रकार दयानंद पांडेय के फेसबुक वॉल से साभार, ये लेखक के निजी विचार हैं)