Bigg Boss 13 फेम शहनाज गिल के पिता पर बड़ा आरोप, महिला ने यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया

जब महिला संतोख सिंह के घर पहुंची, तो संतोख ने उन्हें रणधीर से मिलवाने ले जाने के बहाने अपनी कार में बिठा लिया, फिर वो महिला को रुही ब्रिज के पास ले गये, जहां बंदूक के बल पर महिला का यौन शोषण किया।

New Delhi, Mar 22 : बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट और चर्चित पंजाबी सिंगर शहनाज कौर गिल का परिवार एक मुसीबत में फंसता दिख रहा है, शहनाज के पिता संतोख सिंह पर संगीन आरोप लगा है, उनके खिलाफ जालंधर में एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है, महिला का आरोप है कि जब वो अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलने के लिये संतोख सिंह के घर पहुंची, तो उन्होने उसका यौन शोषण किया, इतना ही नहीं उन्होने उसे अपना मुंह बंद रखने की धमकी की, मामला इसी महीने 14 मई का बताया जा रहा है, मामला 15 मई को दर्ज करवाया गया है।

Advertisement

क्या है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लकी संधू उर्फ रणधीर सिंह संधू नाम के लड़के से महिला की करीब 12 साल से दोस्ती थी, कुछ दिन पहले महिला की अपने प्रेमी लकी से कहासुनी हो गई, जिसके बाद वो नाराज होकर चला गया, बाद में महिला को पता चला कि उसका प्रेमी शहनाज के पिता संतोख सिंह के घर रुका हुआ है, महिला 14 मई की शाम करीब 5.30 बजे अपनी आल्टो कार से संतोख के घर पहुंची।

Advertisement

यौन शोषण किया
जब महिला संतोख सिंह के घर पहुंची, तो संतोख ने उन्हें रणधीर से मिलवाने ले जाने के बहाने अपनी कार में बिठा लिया, फिर वो महिला को रुही ब्रिज के पास ले गये, जहां बंदूक के बल पर महिला का यौन शोषण किया, इसके बाद महिला को अपने दोस्त के घर छोड़ दिया।

Advertisement

जान से मारने की धमकी
महिला ने अपने आरोप में ये भी कहा कि संतोख सिंह ने यौन शोषण करने के बाद उसे धमकी दी थी, कि अगर किसी के सामने मुंह खोला, तो उसे जान से मार देगा, इसके बाद अगले दिन महिला 15 मई को पुलिस थाने पहुंची और शहनाज के पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया, इस पूरे मामले में अभी तक संतोख सिंह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।