शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में सिंधिया खेमे की बल्ले-बल्ले, बीजेपी नेताओं को किया गया नजरअंदाज

शिवराज कैबिनेट में एक तिहाई मंत्री पद सिंधिया खेमे को दिया गया है।

New Delhi, Jul 02 : एमपी में आज शिवराज सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार किया गया, जिसमें गुरुवार को राजभवन में 28 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली, जिसमें शिवराज सरकार के पिछले कैबिनेट का हिस्सा रहे वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेन्द्र सिंह, यशोधरा राजे, विजय शाह को भी मंत्री पद मिला, गुरुवार को 28 मंत्रियों के शपथ के साथ ही शिवराज मंत्रिमंडल में कुल 34 मंत्री हो गये हैं।

Advertisement

सिंधिया खेमे के 12 मंत्री
शिवराज कैबिनेट में एक तिहाई मंत्री पद सिंधिया खेमे को दिया गया है, सिंधिया खेमे से महेन्द्र सिंह सिसोदिया, प्रभु राम चौधरी, प्रद्युमन सिंह तोमर, इमरती देवी, राजवर्धन सिंह, बृजेन्द्र सिंह यादव, सुरेश धाकड़, गिरराज दंडोतिया, ओपीएस भदौरिया, हरदीरप सिंह डंग, बिसाहूलाल सिंह और एंदल सिंह कसाना को मंत्री बनाया गया है।

Advertisement

कैबिनेट मंत्री
मंत्री पद लेने वाले विधायक जिन्हें कैबिनेट रैंक मिला है
गोपाल भार्गव
विजय शाह
जगदीश देवड़ा
प्रेम सिंह पटेल
यशोधरा राजे
भूपेन्द्र सिंह
अरविंद सिंह भदौरिया
एदल सिंह कसाना
ओपी सकलेचा
बृजेंद्र प्रताप सिंह
विश्वास सारंग
मोहन यादव
प्रभुराम चौधरी
इमरती देवी
प्रद्युमन सिंह तोमर
महेन्द्र सिसोदिया
बिसाहू लाल सिंह
सुरेश धाकड़
ओपी भदौरिया
गिरराज दंडोतिया

Advertisement

राज्यमंत्री के रुप में शपथ लेने वाले
ऊषा ठाकुर
भारत सिंह कुशवाहा
इंदर सिंह परमार
रामखिलावन पटेल
हरदीप सिंह डांग
रामकिशोर कांवरे
राज्यवर्धन दत्तीगांव
बृजेन्द्र यादव