7 जुलाई, मंगलवार का राशिफल: निश्चिंत रहें, तनाव दूर होने का समय आ गया है

प्रणय प्रसंगों की पूर्व भूमिका निर्मित होगी। सार्वजनिक जीवन में मान- सम्मान के अधिकारी बनेंगे। आपके हाथ से दान- धर्म तथा सखावत कार्य होंगे।

मेष राशिफल
गणेशजी बताते हैं कि आपके किसी कार्य या प्रोजेक्ट में सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा। आफिस में महत्त्वपूर्ण मुद्दों के सम्बंध में उच्च पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श होंगे। आफिस के कामकाज के हेतु प्रवास जाना होगा। कार्यभार बढ़ेगा। पारिवारिक मामले में गहरी रुचि लेकर सदस्यों के साथ विचार- विमर्श करेंगे। गृह सजावट के लिए आयोजन करेंगे। माता के साथ अधिक निकटता अनुभव करेंगे।
वृषभ राशिफल
विदेश गमन के लिए सुनहरे अवसर आएँगे। विदेश बसनेवाले स्नेही या मित्र का समाचार मिलेगा। व्यापारियों को व्यापार में धन लाभ होगा। नए आयोजन हाथ में ले सकेंगे। लंबी दूरी की यात्रा होगी, तीर्थ यात्रा की मुलाकात होगी। आध्यात्मिकता में प्रगति कर सकेंगे। संतानों की प्रगति होगी। गणेशजी स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए कहते हैं।

Advertisement

मिथुन राशिफल
गणेशजी चेतावनी देते हुए बताते हैं कि गुस्से की भावना आपको हानि पहुँचा सकती है। बीमार व्यक्ति नई चिकित्सा या आपरेशन न कराएँ। बदनामी न हो इसका ध्यान रखें। कम बोलकर वाद-विवाद या मनमुटाव दूर कर सकेंगे। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। स्वास्थ्य खराब होगा। मानसिक रूप से आपके मन में हताशा व्याप्त होगी। मंत्र जाप और पूजा भक्ति आपके मन को शांति देंगे।
कर्क राशिफल
संवेदनशीलता और प्रेम की भावनाओं से हरा-भरा मन आज विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ अधिक आकर्षित होगा। वैभवी मौज-शौक की वस्तुएँ नए वस्त्राभूषण तथा वाहन वगैरह की खरीदारी होगी। उत्तम दांपत्यजीवन मिलेगा। व्यापारियों को विदेश के साथ के व्यापार में लाभ होगा। भागीदारी लाभदायक साबित होगी। प्रेमीजन प्रणय में सफलता मिलेगी। गणेशजी का आशीर्वाद आपके साथ है।

Advertisement

सिंह राशिफल
गणेशजी कहते हैं कि उदासीन वृत्ति और संदेह की भावना आपके मन को बेचैन बनाएँगे। दैनिक कार्य विलंब से पूरे होंगे। परिश्रम तो अधिक करेंगे परंतु फल कम मिलेगा। नौकरी में संभलकर रहें। साथियों का सहयोग कम मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से चिंताजनक समाचार आएगा। शत्रुओं से टक्कर लेना पड़ेगा। उच्च पदाधिकारियों के साथ संघर्ष टालने की गणेशजी की सलाह है।
कन्या राशिफल
आज का दिन चिंता और उद्वेग से परिपूर्ण होगा। पेट की गड़बडी से स्वास्थ्य खराब होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आएगा। अचानक धन खर्छ आएगा। बौद्धिक चर्चाएँ और समझौते में असफलता मिलेगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलाप होगा। अत्यधिक कामुकता के कारण विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे। शेयर- सट्टा से दूर रहने की गणेशजी चेतावनी देते हैं।

Advertisement

तुला राशिफल
गणेशजी आज के दिन सावधान रहने की चेतावनी देते हैं। विचारों की भरमार आपको मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएगी। माता और स्त्रीवर्ग सम्बंधी चिंता सताएगी। आज के दिन यात्रा स्थगित रखें। समय से भोजन और पर्याप्त, नींद न आने के कारण शरीर में अस्वस्थता अनुभव होगा। कौटुंबिक मिल्कियत के बारे में सावधानीपूर्वक काम लेना हितकर है।
वृश्चिक राशिफल
कार्यसफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि का योग होने के सम्बंध में गणेशजी बताते हैं। भाई- बहनों के साथ कौटुंबिक चर्चा और आयोजन होंगे। तन-मन में स्फूर्ति और आनंद अनुभव होगा। मित्रों तथा सगे- सम्बंधियों का घर पर आगमन होने से आनंद होगा। आध्यात्मिक तथा गूढ़ विद्याओं के अध्ययन में रुचि होगी। लघु प्रवास होगा।

धनु राशिफल
गणेशजी सावधान करते हुए कहते हैं कि परिवारजनों के साथ होनेवाली गलतफहमी से बचें। व्यर्थ में धन खर्छ होगा। मानसिक उचाट और द्विधा के कारण महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे। कार्यों में निर्धारित सफलता नहीं प्राप्त कर सकेंगे। दूर के स्थानों में दूर संचार द्वारा संपर्क होगा और वह लाभदायक रहेगा।
मकर राशिफल
ईश्वर भक्ति और पूजा-पाठ से आज के दिन का श्रीगणेश कहें। परिवार में मंगलकारी वातावरण रहेगा। दोस्तों और सगे- सम्बंधियों की तरफ से भेंट- उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे। कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। नौकरी- धंधा में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। फिर भी गिरने या चोट लगने से संभालने के लिए गणेशजी कहते हैं।

कुंभ राशिफल
पैसे की लेन-देन या जमानत आपको फंसा न दे, इसका ध्यान रखने के लिए गणेशजी कहते हैं। एकाग्रता का अभाव मानसिक अस्वस्थता बढ़ाएगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में प्रश्न खड़े होंगे। पैसे का निवेश गलत जगह न हो, इसका ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होगा। गलतफहमी दुर्घटना आदि से बचते रहें। किसी का भला करने में हानि उठाने का समय आ सकता है।
मीन राशिफल
समाज में अग्रिम स्थान प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक कार्यों में भाग लेने जाना होगा। बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। मित्रमंडल में नए मित्र जुड़ेंगे। नौकरी- व्यवसाय में आय वृद्धि का योग है। संतान और पत्नी की तरफ से लाभ होगा। मांगलिक प्रसंग आयोजित किए जाएँगे। लग्न योग है। प्रवास का आयोजन किए जाने की संभावना है। गणेशजी की कृपा रहेगी।
(Source :Ganeshaspeaks.com)