देश की 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल है ज्योतिरादित्य की पत्नी, पहली नजर में ही हो गया था प्यार

प्रियदर्शिनी और सिंधिया की शादी 12 दिसंबर 1994 को हुई थी, ज्योतिरादित्य ने एक इंटरव्यू में बताया था, कि पहली बार दोनों की मुलाकात दिसंबर 1991 में दिल्ली के एक सामाजिक समारोह में हुई थी।

New Delhi, Sep 09 : इसी साल कांग्रेस से नाता तोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अकसर सुर्खियों में रहते हैं, क्या आपको पता है कि राजनीति में अकसर सुर्खियों में रहने वाले सिंधिया की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है, उनको पहली ही नजर में पत्नी प्रियदर्शनी से प्यार हो गया था, आज हम आपको सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी के बारे में बताते हैं, वो भारत की सबसे 50 खूबसूरत महिलाओं में शामिल रही हैं।

Advertisement

राजघराने से नाता
प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया का जन्म 1975 में हुआ था, उनके पिता संग्राम सिंब गायकवाड़ बड़ौदा राज्य के अंतिम शासक प्रताप सिंह राव गायकवाड़ के बेटे थे, उनकी मां आशाराजे गायकवाड़ नेपाल के राणा वंश से ताल्लुक रखती थी, प्रियदर्शिनी ने कांन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से पढाई की, जिसे मुंबई में फोर्ट कांन्वेट के रुप में भी लोग जानते हैं, उसके बाद वह पढाई के लिये मुंबई के सोफिया कॉलेज फॉर वीमेन आ गई।

Advertisement

1994 में शादी
प्रियदर्शिनी और सिंधिया की शादी 12 दिसंबर 1994 को हुई थी, ज्योतिरादित्य ने एक इंटरव्यू में बताया था, कि पहली बार दोनों की मुलाकात दिसंबर 1991 में दिल्ली के एक सामाजिक समारोह में हुई थी। तब सिंधिया अमेरिका में रहते थे, जबकि प्रियदर्शनी मुंबई में थी, ज्योतिरादित्य ने कहा ता कि मैं पहले दिन से जानता था कि प्रियदर्शिनी मेरे लिये ही बनी है, दोनों के दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है।

Advertisement

दोस्त की पार्टी में मुलाकात
शादी से पहले साल 1991 में ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियदर्शिनी की पहली मुलाकात एक दोस्त की पार्टी में हुई थी, कहा जाता है कि सिंधिया को पहली नजर में ही प्रियदर्शिनी से प्यार हो गया था, दोनों के बीच लगभग तीन साल तक मुलाकातों का दौर चलता रहा, अंत में 12 दिसंबर 1994 को दोनों ने शादी कर ली।

सास ने चुना था
प्रियदर्शिनी अपनी खूबसूरती की वजह से सास माधवी राजे सिंधिया की पहली पसंद थी, इसलिये ज्योतिरादित्य ने भी मां की बात को नहीं टाला, साल 2012 में प्रियदर्शनी देश की 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं में चुनी गई थी, एक फैशन मैग्जीन के सर्वे के मुताबिक प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया दुनिया की 20 खूबसूरत शाही महिलाओं में शामिल हो चुकी हैं।