कर्क राशि वालों को हताशा मानसिक रुप से अस्वस्थ्य बनाएगी, जानिये 21 सितंबर का राशिफल

मिथुन – आज का आप का दिन बौद्धिक कार्य और चर्चा में बीतेगा। आप अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति को कार्य में जोड़ देंगे।

मेष- आजके दिन का प्रारंभ का समय आनंद-प्रमोद में बीतेगा। शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। मध्याहन के बाद नए कार्य का प्रारंभ न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतिएगा, वह आप ही के हित में रहेगा। राग-द्वेष से दूर रहिएगा तथा अपने शत्रुओं से संभलकर चलिएगा। स्वास्थ्य भी संभालिएगा। आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए दिन अच्छा है। रहस्यमय विषयों पर, गूढ़ विद्या के प्रति आकर्षण का अनुभव होगा। गहन चिंतन-मनन आपके मन को शांति प्रदान करेगा।
वृषभ – व्यवसायीजनों को यश और सफलता मिलेगी। सहकर्मचारियों का पूर्ण सहकार आप को मिल पाएगा। आर्थिक लाभ भी होगा। प्रतिस्पर्धीयों को आश्चर्य होगा। मध्याहन के बाद मनोरंजन की दुनिया में आप सैर करेंगे और प्रियपात्र आप के मन को प्रफुल्लित करेंगे। नए वस्त्र और गृहोपयोगी वस्तुओं के पीछे धन का व्यय होगा। मान-सन्मान मिलेगा।

Advertisement

मिथुन – आज का आप का दिन बौद्धिक कार्य और चर्चा में बीतेगा। आप अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति को कार्य में जोड़ देंगे। शारीरिक और मानसिकरुप से सावघान रहेंगे। मध्याहन के बाद व्यावसायिक वर्ग को व्यवसाय में लाभ की संभावनाएँ खडी़ होंगी। घर में शांति का वातावरण बना रहेगा। विरोधियों और प्रतिस्पर्धीयों के समक्ष आप विजयी होंगे। सहकर्मचारीयों का सहकार मिलेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं।
कर्क – हताशा मानसिकरुप से अस्वस्थ बनाएगी। जिस के कारण शारीरिक रूप से आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। प्रवास के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। जमीन और वाहनों से जुडी समस्याएँ सताएँगी। मध्याहन के बाद आप सुख-शांति का अनुभव करेंगे। मित्रों से सहकार मिलेगा, शारीरिक स्फूर्ति का अनुभव होगा। अधिक विचार आप के मन को विचलित कर देंगे।

Advertisement

सिंह – आज छोटा प्रवास होगा ऐसे संकेत गणेशजी देते हैं। विदेशवासियों को अच्छे समाचार मिलेंगे। धन लाभ होगा। नए कार्य के लिए अच्छा समय है। निवेशकारों के लिए दिन लाभदायी है। परंतु मध्याहन के बाद आप अधिक सहनशील बनेंगे। मानसिक हताशा का अनुभव होगा। शारीरिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर पड सकता है। पारिवारिक तथा जमीन-जायदाद या संपत्ति से जुडी़ समस्याएँ खडी़ होंगी।
कन्या – अपने मन की द्विधायुक्त स्थिति को ध्यान में रखकर नए कार्य का प्रारंभ न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। वाणी पर संयम न रहेगा तो मनदुःख के प्रसंग उपस्थित होंगे। परिवारजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाऐंगे। परंतु मध्याहन के बाद आप का समय अनूकुल दिखेगा। भाई-बंधुओं के साथ महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। बाहर जाने के लिए आज का दिन अच्छा है। भाग्यवृद्धि के संकेत हैं।

Advertisement

तुला – गणेशजी कहते हैं कि आज की कलात्मक और सृजनात्मक शक्ति में बहुत निर्धारपूर्वक निखार आएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से संपूर्ण स्वस्थ रहेंगे। वैचारिक दृढ़ता और समतोल विचारधारा से कार्य को संपन्न करना सरल हो जाएगा। वस्ताभूषण और मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा। मध्याहन के बाद आप का मन द्विधायुक्त स्थिति में रहेगा, जिससे आप को निर्णय लेने में कठिनता का अनुभव होगा। परिवारजनों के साथ संभव हो तो वाद-विवाद टालिऐगा। अपने अहम् को आज के दिन अलग सरकाकर व्यवहारिक निर्णय लेने से वातावरण मेलजोल भरा रहेगा।
वृश्चिक – आपका उग्र और असंयमित व्यवहार आपको समस्या में डाल सकता है। सम्बंधियो के साथ सहसा कोई अनिष्ट घटना बन सकती है। परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रख पाएंगे। आर्थिक विषयों का व्यवस्थित रूप से आयोजन कर सकेंगे। आज आपका आत्मविश्वास बढेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं।

धनु- व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपके लिए लाभकारी दिन है ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवार-जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। कार्य में पदोन्नति होगी। मित्रों के साथ बाहर जाना होगा। व्यापारीवर्ग को भी लाभ होगा। परंतु मध्याहन के बाद गणेशजी स्वास्थ्य संभालकर चलने की सलाह देते हैं। अविचारी कार्य अथवा व्यवहार आपको समस्या में डाल सकता है। व्यावसायिक क्षेत्र में ऊंचे स्वर में बोलने से पहले अपनी गरिमा पर ध्यान दीजिएगा। अपनी वाणी पर संयम रखिएगा।
मकर – आजका दिन गृहस्थजीवन की दृष्टि से आनंदमय रहेगा। परिवारजनों के साथ आनंद का वातावरण बना रहेगा। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में भी अनुकूल वातावरण रहेगा। सहकर्मचारीयों का सहकार मिलेगा। मध्याहन के बाद मित्रों के साथ भेंट होगी और किसी मनोहर स्थल पर पर्यटन जाने की संभावना भी है। आय में वृद्धि होने का योग है। व्यापारी वर्ग को व्यापार से लाभ होगा।

कुंभ – आजके दिन बौद्धिक कार्य, नवसर्जन और लेखन-प्रवृत्ति में आप उलझे रहेंगे। नए कार्य का आजसे प्रारंभ कर सकते हैं। लंबे प्रवास का या धार्मिक यात्रा का आयोजन होने की भी संभावना है। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। थोडा़ संभलकर चलना पडे़गा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। परंतु मध्याहन के बाद पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण बना रहेगा। माता की ओर से लाभ होगा। उत्तम सुख की प्राप्ति होगी। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं।
मीन – गणेशजी आज आपको वाणी और वर्तन को संयमित रखने की सलाह देते हैं। हितशत्रुओं से सावधान रहिएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। गूढ़ विद्या का ज्ञान प्राप्त करने के लिए दिन अच्छा है। मघ्याहन के बाद विदेश में स्थित मित्र तथा स्नेहीजनों के समाचार आपको मिलेंगे। व्यावसायिक स्थल पर सहकार मिलेगा। किसी के साथ वाद-विवाद में न पडने की सलाह गणेशजी देते हैं।

(Source- Ganesha Speaks)