ना पोलार्ड ना रोहित, आईपीएल 2020 का ये है नया सिक्सर किंग, देखिये पूरी सूची

इस बार सबसे ज्यादा छक्के लगाने की दौड़ में पुराने धुरंधर पीछे छूट गये हैं, इस बार सबसे ज्यादा छक्के लगाने की रेस में रोहित शर्मा और पोलार्ड जैसे धुरंधर नहीं हैं।

New Delhi, Oct 12 : आईपीएल 2020 में मैच दर मैच चौके छक्कों की बारिश हो रही है, करीब आधा सफर खत्म हो चुका है, लेकिन इस बार सबसे ज्यादा छक्के लगाने की दौड़ में पुराने धुरंधर पीछे छूट गये हैं, इस बार सबसे ज्यादा छक्के लगाने की रेस में रोहित शर्मा और पोलार्ड जैसे धुरंधर नहीं हैं, आइये एक नजर डालते हैं कि आईपीएल 2020 में अब तक किस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा सिक्स लगाये हैं।

Advertisement

निकोलस पूरन
आईपीएल 2020 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने की दौड़ में इस बार किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज निकोलस पूरन सबसे आगे हैं, poora उन्होने अब तक सबसे ज्यादा 16 छक्के हैं, हालांकि उनकी टीम एक के एक मुकाबले हार रही है और अंक तालिका में आखिरी पायदान पर है।

Advertisement

संजू सैमसन
दूसरे स्थान पर युवा बल्लेबाज संजू सैमसन हैं, शुरुआती दो मैचों में रनों की बारिश करने वाले संजू का बल्ला पिछली कुछ पारियों से खामोश है, हालांकि इसके बावजूद उनके नाम 16 छक्के हैं और वो दूसरे स्थान पर हैं।

Advertisement

राहुल तेवतिया
दो मैचों में पासा पलटने वाले नये मैच विनर राहुल तेवतिया तीसरे स्थान पर हैं, तेवतिया ने इस टूर्नामेंट में 15 छक्के लगाये हैं, उन्होने किंग्स इलेवन के खिलाफ मुकाबले में एक ही ओवर में 5 छक्के लगाये थे।

ईशान किशन
सबसे ज्यादा सिक्स लगाने की सूची में चौथे स्थान पर मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज ईशान किशन हैं, Ishan kishan उन्होने अब तक 5 पारियों में 14 छक्के लगाये हैं।
रोहित शर्मा
पांचवें स्थान पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा हैं, रोहित ने अब तक 14 छक्के लगाये हैं, आपको बता दें कि रोहित को हिटमैन कहा जाता है, Rohit sharma IPL1 वो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने की क्षमता रखते हैं।