IPL 2020 में क्रिस गेल नहीं बल्कि ये भारतीय युवा बल्लेबाज है सिक्सर किंग, तोड़ दिया रिकॉर्ड!

आईपीएल 2020 में संजू सैमसन सबसे ज्यादा सिक्स लगाने की रेस में सबसे आगे चल रहे थे, उन्होने 14 मैचों की 14 पारियों में 26 छक्के लगाये थे।

New Delhi, Nov 06 : आईपीएल में अगर सबसे ज्यादा छक्के लगाने की बात होती है, तो लोगों के जेहन में पहला नाम क्रिस गेल का आता है, आईपीएल के लगभग हर सीजन में उन्होने सबसे ज्यादा छक्के लगाये हैं, गेल ने आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा 349 छक्के मारे हैं, इस बार गेल की टीम किंग्स इलेवन पंजाब प्लेऑफ के लिये क्वालिफाई नहीं कर पाई, लिहाजा इस बार मुंबई इंडियंस के 22 वर्षीय युवा बल्लेबाज ईशान किशन ने सिक्स लगाने के मामले में बड़े-बड़े सितारों को पीछे छोड़ दिया है, ईशान इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा 29 छक्के लगा चुके हैं।

Advertisement

तोड़ा संजू सैमसन का रिकॉर्ड
आईपीएल 2020 में संजू सैमसन सबसे ज्यादा सिक्स लगाने की रेस में सबसे आगे चल रहे थे, उन्होने 14 मैचों की 14 पारियों में 26 छक्के लगाये थे, लेकिन ईशान किशन ने गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में तीन सिक्स लगाकर सैमसन का रिकॉर्ड तोड़ दिया, अब ईशान के नाम 29 छक्के हो गये हैं, इस सूची में तीसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या हैं, जिनके नाम 25 छक्के हैं, गेल ने इस साल 7 पारियों में 23 छक्के लगाये थे।

Advertisement

एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड
वैसे आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है, उन्होने 2012 में आरसीबी के लिये खेलते हुए 59 छक्के मारे थे, gayle1 इस सूची में दूसरे स्थान पर जमैका के एक और क्रिकेटर आंद्रे रसेल का नाम है, जिन्होने पिछले साल 2019 में केकेआर के लिये खेलते हुए 52 छक्के लगाये थे।

Advertisement

इसके साथ ही तीसरे स्थान पर भी क्रिस गेल का ही नाम है, उन्होने 2013 में आरसीबी के लिये खेलते हुए 51 छक्के लगाये थे, gayle1 जबकि इस सीजन के शुरुआती मैचों में किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा, हालांकि बाद के मैचों में उन्हें मौका मिला।