इस दीपावली ये 5 काम भूलकर भी ना करें, पूरे वर्ष भर दरिद्रता पीछा नहीं छोड़ेगी

दीपावली की रात से जुड़ी तमाम मान्यताएं हैं, ये करना चाहिए, वो नहीं करना चाहिए, इन बातों के बारे में जानिए और इस दीपावली पिछली वाली गलती मत दोहराइएगा ।

New Delhi, Nov 13: दीपावली खुशियों का त्यौहार है, रोशनी का पर्व है, देश के कई हिस्सों में इसे धूम धाम से मनाया जाता है। अलग अलग वजहों से लोग दीवाली मनाते हैं। दीपावली मनाने के दौरान मां लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा की जाती है। वास्तु और शास्त्रों के मुताबिक दीपावली के दिन और रात को कुछ ऐसे काम हैं जिन्‍हें आपको बिलकुल नहीं करना चाहिए । ये 5 काम अगर गलती से भी आप करेंगे तो दुर्भाग्य को आने से कोई नहीं रोक पाएगा।

Advertisement

खाली हाथ किसी को ना भेजें
दीपावली खुशियों का पर्व माना गया है तो इस दिन आपको हर चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश करनी चाहिए । दीपावली के  दिन आपके घर पर कोई भी आए उसे खाली हाथ नहीं लौटाना, चाहे कोई फिखारी हो या फिर कोई अन्य, उसे कुछ न कुछ देकर भेजें। अपनी हैसियत के मुताबिक उसकी मदद करें ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। अगर वो खाली हाथ गया तो दुर्भाग्य का साया लग जाएगा।

Advertisement

दीपावली की रात सोना नहीं है
ऐसा कहा जाता है कि दीपावली की रात को मां लक्ष्मी घर में आती हैं, इसलिए दीपावली की रात को सोना नहीं चाहिए। घर के दरवाजे पूरी तरह से खुले रहने चाहिए, साथ ही घर के सभी सदस्य रात भर मां लक्ष्मी का ध्यान करें मां देवी के मंत्रों का उच्चारण कर उन्हें अपने घर पर आने के लिए आमंत्रित करना चाहिए, इससे मां लक्ष्मी खुश हो जाती है और घर में धन धान्य बना रहता है।

Advertisement

बड़ों का अपमान भूल से भी ना करें
दीपावली वाले दिन घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना चाहिए, उनके आशीर्वाद के कारण ही आप जीवन में सफल हो पाएं हैं।दीवाली के दिन भूल कर भी बड़ों और बुजुर्गों का अपमान न करें, उनको नाराज न करें। बड़े लोगों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें, यही मां लक्ष्मी को प्राप्त करने का मूल मंत्र होता है। इसलिए घर के बुजुर्गों का अपमान आप लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए।शराब और नशे से दूर रहें
दीपावली को शाम को पटाखे फोड़े जाते हैं, लेकिन घर के कुछ लोग शराब का सेवन करते हैं, वो मांस भी खाते हैं। जबकि दीपावली के दिन ये सब नहीं करना चाहिए। दीपावली का पूरा दिन संयमित रहना चाहिए, साल में यही एक दिन होता है जब मां लक्ष्मी आपके घर आने के लिए निकलती हैं। अगर आप ये सब गलतियां करेंगे तो मां लक्ष्मी आपके घर नहीं आएंगी। आप पर संकट पड़ जाएगा। इसलिए दीपावली को हर नशे से दूर रहें।

जुआ बिलकुल ना खेलें
दीपावली के दिन अक्सर लोग जुआ खेलते हैं । इसको परंपरा से जोड़ दिया गया है, जबकि ये गलत है। पैसों का खेल खेलने से लक्ष्मी जी रूष्ट हो जाती है क्योंकि जैसे-जैसे पैसा एक दूसरे के हाथ जाता है मां लक्ष्मी जी भी उस घर पर ज्यादा दिन नहीं टिकती, वो भी पैसों की तरह इधर-उधर होकर दूसरों के हाथों में चली जाती है। इस दिन लोग पैसों को जमा कर के उनकी पूजा करते है लेकिन जुआ खेल कर आप पैसे की हानि करते हैं।