दिग्गज क्रिकेटर का सवाल, क्या RCB को चैंपियन बना सकते हैं रोहित शर्मा?

अब पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाशा चोपड़ा विराट कोहली की समर्थन में खड़े दिख रहे हैं।

New Delhi, Nov 14 : आईपीएल 2020 का खिताब जैसे ही मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किया, उसके बाद से ही फिर से ये बहस शुरु हो गई, कि रोहित शर्मा का टीम इंडिया की सीमित ओवरों का कप्तान होना चाहिये, पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने तो यहां तक कह दिया, कि रोहित अगर भारतीय टीम के कप्तान नहीं हैं, तो इसमें टीम का नुकसान है, ना कि रोहित का।

Advertisement

आकाश चोपड़ा का सवाल
हालांकि अब पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाशा चोपड़ा विराट कोहली की समर्थन में खड़े दिख रहे हैं, आकाश ने फैंस तथा क्रिकेट विशेषज्ञ से सवाल पूछा है अगर हिटमैन को आरसीबी का कप्तान बना दिया जाए, तो क्या वो उसे चैंपियन बना सकते हैं।

Advertisement

विराट खराब कप्तान नहीं
आकाश चोपड़ा ने फेसहुक वीडियो में अपनी राय रखते हुए कहा कि रोहित आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं, इसका मतलब ये नहीं है कि उन्हें टीम इंडिया का कप्तान बना देना चाहिये, आकाश ने सवाल किया, विराट कोहली के पास जो आरसीबी टीम है, अगर उसे रोहित को दे दिया जाए, तो क्या वो 2,3,4 या पांच खिताब जीत पाएंगे, जो मुंबई इंडियंस के पास है।

Advertisement

रोहित अच्छे कप्तान
आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है, कि हिटमैन अच्छे कप्तान हैं, मैं उन्हें बेहद पसंद करता हूं, Rohit sharma IPL1 लेकिन क्या मुंबई इंडियंस की कामयाबी की तुलना टीम इंडिया से की जा सकती है, विराट की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं करती है तो इसका मतलब ये नहीं है कि इसमें विराट कोहली की गलती है।