Fact Check- सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन? जानिये कैसे उड़ी ये अफवाह?

मुलायम सिंह यादव सिर्फ 21 साल की उम्र में पहली बार साल 1949 में सरपंच बने थे, 24 साल सरपंच रहने के बाद वो 15 सालों तक ब्लॉक प्रमुख रहे।

New Delhi, Nov 19 : सोशल मीडिया पर बहुत सारे लोग दावा कर रहे हैं कि सपा संस्थापक और पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है, इसके बाद से उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है, लोग अखिलेश यादव और सपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को टैग कर शोक जता रहे हैं।

Advertisement

क्या है सच
दरअसल फेसबुक ट्विटर पर मुलायम सिंह यादव की मौत की खबर चली है, दरअसल पिछले महीने सपा के पूर्व एमएमसी मुलायम सिंह यादव का निधन हुआ था, वो 92 साल के थे, Mulayam Singh जिसके बाद लोगों को लगा कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का ही निधन हो गया, एक पार्टी और एक नाम होने की वजह से लोगों को ये कंफ्यूजन हुआ है।

Advertisement

नेताजी के करीबी
मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता थे, यूपी के पूर्व सीएम तथा सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के काफी करीबी माने जाते थे, वो साल 1949 में पहली बार सरपंच बने थे, इसके बाद जीवन भर सक्रिय राजनीति में एक्टिव रहे। लोगों की समस्याओं के लिये काम करते रहे।

Advertisement

सपा से एमएलसी
मुलायम सिंह यादव सिर्फ 21 साल की उम्र में पहली बार साल 1949 में सरपंच बने थे, 24 साल सरपंच रहने के बाद वो 15 सालों तक ब्लॉक प्रमुख रहे, फिर बीस सालों तक विधानसमंडल सदस्य यानी एमएलसी रहे, उन्हें जनता के बीच का नेता माना जाता था।