इतनी संपत्ति छोड़ गये अहमद पटेल, सोनिया गांधी के सलाहकार की सलाना थी इतनी आय!

अहमद पटेल का जन्म 21 अगस्त 1949 को गुजरात के भरुच जिले के पिरामण गांव में हुआ था, वो तीन बार लोकसभा और 5 बार राज्यसभा सांसद रहे।

New Delhi, Nov 25 : कांग्रेस पार्टी के चाणक्य और सोनिया गांधी के सलाहकार अहमद पटेल ने इस दुनिय़ा को अलविदा कह दिया है, वो अहमद पटेल ही थे, जिनकी वजह से सोनिया गांधी भारतीय राजनीति में स्थापित हो पाई, अपने प्रधानमंत्री पति राजीव राजीव की हत्या के बाद इतनी बड़ी पार्टी संभाल पाई, अहमद पटेल गुजरात से राज्यसभा सांसद थे, वो पार्टी के कोषाध्यक्ष भी थे, आइये आपको बताते हैं कि वो अपने परिवार के लिये कितनी संपत्ति छोड़ गये, परिवार की इनकम क्या है।

Advertisement

सलाना आय
माय नेता डॉट इंफो वेबसाइट के अनुसार अहमद पटेल की संपत्ति में 2011 से 2017 के दौरान 23 फीसदी की वृद्धि हुई थी, अहमद पटेल की सालाना आय 15,10,147 रुपये है, चुनाव आयोग को दिये हलफनामे के अनुसार उनकी पत्नी मैमूना की आय 20,15,900 रुपये है, दोनों को मिलाकर उनकी कुल वार्षिक आय 35,26,047 रुपये हो जाती है।

Advertisement

संपत्ति
हलफनामे के अनुसार अहमद पटेल के पास कुल संपत्ति 6 करोड़ 51 लाख 09 हजार 803 रुपये की है, इसके अलावा उनकी एक करोड़ से ज्यादा 1,17,04,908 अन्य सेविंग्स है, अहमद पटेल ने अपने बेटे बेटी की आय के बारे में इस हलफनामे में कोई जानकारी नहीं दी है।

Advertisement

28 साल की उम्र में सांसद
अहमद पटेल का जन्म 21 अगस्त 1949 को गुजरात के भरुच जिले के पिरामण गांव में हुआ था, वो तीन बार लोकसभा और 5 बार राज्यसभा सांसद रहे, उन्होने पहला चुनाव साल 1977 में भरुच लोकसभा सीट से लड़ा था और 62 हजार वोटों से जीत हासिल की थी। sonia gandhi ahmed तब उनकी उम्र सिर्फ 28 साल थी, अहमद साल 2001 से सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार थे, जनवरी 1986 में वो गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे, 1977 से 1982 तक यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे।