7 जनवरी, गुरुवार का राशिफल: जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग, कर्क राशि को खुशी मिलेगी

गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। मित्रो, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से लाभ तथा प्रवास का आयोजन होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। व्यापार में वृद्धि और लाभ होगा।

Advertisement

मेष राशिफल
गणेशजी की कृपा से आपको आज सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। परिवार एवं दांपत्यजीवन में सुख- संतोष का अनुभव करेंगे। रोमांस की पराकाष्ठा का अनुभव होगा। मौज-मस्ती और मनोरंजन से भागीदारी में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा मेल-जोल रहेगा।
वृषभ राशिफल
गणेशजी आज वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की सलाह देते हैं। किसी की मजाक- मस्खरी करने में खिसकने की परिस्थिति का निर्माण होगा। गलतफहमी पैदा होगी। मौज-शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। तबीयत का ध्यान रखें। दुर्घटना से बचें। मानसिक उन्मत्तता बहुत सी समस्याएँ पैदा कर सकती है। इसलिए वह अंकुश में रहे, इसलिए उसका ध्यान रखने के लिए गणेशजी कहते हैं।

Advertisement

मिथुन राशिफल
गणेशजी बताते हैं कि आज के दिन सर्वत्र लाभ ही लाभ है। पारिवारिक सुख- शांति बनी रहेगी। पत्नी के पीछे खर्च होगा। अविवाहित लोगों के विवाह की संभावना है। व्यापार एवं नौकरी में आय बढ़ेगी। घर में शुभ- प्रसंगों का आयोजन होगा। प्रियजनों का मिलन आनंददायक होगा। उत्तम भोजन और उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।
कर्क राशिफल
गणेशजी बताते हैं कि आज कार्य सफलता आपकी राह देख रही है। इसके कारण आपका आनंद उत्साह दूगना होगा। मन ताजगी और प्रफुलता अनुभव करेगा। मित्रो, सगे- सम्बंधियों के साथ मुलाकात और प्रवास पर्यटन पर जाने का कार्यक्रम बनेगा। भाग्यदेवी का प्रबल सहयोग आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धी पराजित होंगे।

Advertisement

सिंह राशिफल
गणेशजी के आशीर्वाद से आज तन-मन से स्वस्थ और प्रफुलित रहेंगे। पड़ोसी और भाई- बंधुओं के साथ के सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। छोटा प्रवास होगा। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति की निकटता आपको हर्षित करेगा। प्रेमपूर्ण सम्बंध की गहनता का परिचय होगा। आर्थिक लाभ होगा।
कन्या राशिफल
द्विधापूर्ण मानसिक वृत्ति रहेगी। नकारात्मक विचार मन की अस्वस्थता बढ़ाएँगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव होगा। अनावश्यक खर्च होगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। बौद्धिक चर्चा के दौरान विवाद से बचने की गणेशजी की सलाह है। प्रवास की संभावना है। एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

तुला राशिफल
गणेशजी कहते हैं कि वर्तमान समय में आप खूब अच्छी तरह आर्थिक आयोजन पूरा कर सकेंगे। आज आपकी कलात्मक और सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठतम रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से तंदुरुस्त रहेंगे। दृढ़ विचार और आत्मविश्वास से कार्य पूरे कर सकेंगे। भागीदारों के साथ मेल-मिलाप रहेगा। मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। दांपत्य जीवन में निकटता अनुभव होगा।

वृश्चिक राशिफल
गणेशजी कहते हैं कि आज आपके विदेश में बसनेवाले स्नेहीजन या मित्रों की तरफ से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। अथवा लाभ होगा। आमोद- प्रमोद की प्रवृत्तियों में पैसे खर्च होंगे। दांपत्यजीवन में जीवनसाथी के साथ निकटता के पल व्यतीत कर सकेंगे। कोर्ट- कचहरी के मामलों में संभलकर कार्य करना उचित रहेगा। आफिस में स्त्री वर्ग से लाभ होने की संभावना है।

धनु राशिफल
प्रेम का सुखद अनुभव प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। गणेशजी बताते हैं कि आर्थिक, सामाजिक और कौटुंबिक दृष्टि से आज लाभ का दिन है। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। मित्रो, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से लाभ तथा प्रवास का आयोजन होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। व्यापार में वृद्धि और लाभ होगा। वैवाहिक योग है। मांगलिक कार्य होंगे। उत्तम भोजन मिलने की संभावना है।
मकर राशिफल
व्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में भी आपका परिश्रम रंग लाएगा। घर, परिवार और संतानों के मामले में आनंद और संतोष की भावना अनुभव करेंगे। व्यावसायिक कार्य के सम्बंध में दौड़धूप बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी और सरकार तथा मित्रों, सम्बंधियों से लाभ होगा। गणेशजी का आशीर्वाद पूर्णतः आपके साथ है।

कुंभ राशिफल
गणेशजी बताते हैं कि आज आप अपने आपको अस्वस्थ महसूस करेंगे, परंतु मानसिक रूप से स्वस्थ होंगे। काम करने में उत्साह का अभाव रहेगा। आफिस में उच्च पदाधिकारियों से बचकर रहें। उसी तरह प्रतिस्पर्धियों के साथ दलीलों में उतरना आय उचित नहीं है। मौज-शौक के पीछे विशेष खर्च होगा। यात्रा का योग है। विदेशगमन की संभावनाएँ पैदा होंगी तथा विदेश से समाचार मिलेगा। संतानों की चिंता रहेगी।
मीन राशिफल
गणेशजी कहते हैं कि दैनिक कार्यों में से बाहर निकल कर आज आप घूमने- फिरने और मनोरंजन के पीछे समय बिताएँगे। स्वजनों तथा मित्रों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। सिनेमा, नाटक या बाहर भोजन करने जाने का कार्यक्रम आपको आनंदित करेंगे। कलाकार एवं कारीगरों को अपनी कला-कारीगरी प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में भागीदारी के लिए शुभ समय है। दांपत्यजीवन में अधिक निकटता स्थापित की जा सकती है। सार्वजनिक जीवन में मान- सम्मान मिलेगा।
(Source :Ganeshaspeaks.com)