कल से लुढकेगा पारा, कोहरा भी हो सकता है, जानिये मौसम विभाग का अनुमान!

मौसम विभाग ने जानकारी दी, कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण शहर में 3 जनवरी से लगातार न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है।

New Delhi, Jan 10 : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कि सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है, भारतीय मौसंम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ये जानकारी देते हुए कहा कि अब दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, इसके बाद 11 जनवरी से दिल्ली समेत देश के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर होगी, अगले 24 घंटे धुंध भरे हो सकते हैं।

Advertisement

दिल्ली में तापमान
मौसम विभाग ने जानकारी दी, कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण शहर में 3 जनवरी से लगातार न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है, सफदरजंग वेधशाला ने शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री, गुरुवार को 14.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि पिछले 4 सालों में जनवरी में सबसे ज्यादा था, वहीं पालम में आज न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री, रिज में 10.3. लोधीरोड में 9.6 तथा पीतमपुरा में 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

Advertisement

तापमान में गिरावट
मौसम विभाग के उत्तर क्षेत्रीय अधिकारी कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के ऊपर बादल छाये रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं है, उन्होने कहा कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है, क्योंकि शनिवार से बर्फीले पहाड़ों से उत्तरपश्चिमी हवाएं मैदानी इलाकों की ओर चलनी शुरु हो गई है, साथ ही आने वाले दिनों में बादल भी छंटेंगे, जिससे तापमान में गिरावट होगी।

Advertisement

घना कोहरा
पंजाब, हरियाणा, उत्तरी तथा पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, पश्चिमी यूपी, तथा उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रह सकता है, winter पंजाब, हरियाणा, यूपी तथा उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान घना कोहरा रहने की संभावना है, मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आने वाले दो दिनों में घना कोहरा भी छाया रह सकता है।