सुशांत ने कैसे मनाया था बीते साल अपना जन्मदिन?, मुंबई छोड़ गये थे इस खास जगह पर!

सुशांत सिंह राजपूत को बड़ी-बड़ी फिल्मी पार्टियों में जाने का शौक नहीं था, ऐसे में वो अपने करीबी दोस्तों तथा परिवार वालों के साथ ही क्वालिटी टाइम स्पेंड किया करते थे।

New Delhi, Jan 21 : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का आज 35वां जन्मदिन है, हालांकि अब एक्टर हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और काम सभी का दिल बहला रही है, सुशांत के तमाम फैंस आज के दिन उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं, चांद सितारों से बात करने वाला ये कलाकार फिल्म इंडस्ट्री से ज्यादा अपने परिवार के करीब रहता है, ये बात कम ही लोगों को मालूम हो कि एक्टर ने अपना आखिरी जन्मदिन भी परिवार के साथ ही मनाया था।

Advertisement

बहनों के साथ मस्ती
सुशांत सिंह राजपूत को बड़ी-बड़ी फिल्मी पार्टियों में जाने का शौक नहीं था, ऐसे में वो अपने करीबी दोस्तों तथा परिवार वालों के साथ ही क्वालिटी टाइम स्पेंड किया करते थे, अपने आखिरी जन्मदिन पर सुशांत ने अपनी बहनों के साथ खूब मस्ती की थी, बताया जाता है कि अपने आखिरी जन्मदिन पर एक्टर चंडीगढ में थे, वहां उन्होने अपनी बहनों के साथ ना सिर्फ जन्मदिन सेलिब्रेट किया, बल्कि उन्होने पूजा अर्चना भी की थी।

Advertisement

भगवान को याद
सुशांत भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त थे, उनके कई ऐसे वीडियोज वायरल हुए, जिसमें वो शिव की भक्ति में लीन दिखे, ऐसे में अपने जन्मदिन के मौके पर भी सुशांत ने पहले भगवान को याद किया था, वायरल वीडियो में सुशांत जोर-शोर से भजन-कीर्तन कर रहे थे, वहीं दूसरे वीडियो में वो अपनी बहनों संग हंसी मजाक करते दिखे, वो अपनी बहनों के साथ कोई मजेदार किस्सा शेयर कर रहे थे।

Advertisement

बहन ने मनाया जन्मदिन
वैसे भले सुशांत इस दुनिया में नहीं हों, लेकिन आज भी उनकी बहन ने अपने इकलौते भाई का जन्मदिन सेलिब्रेट किया है, श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि उन्होने सुशांत का एक और सपना पूरा कर दिया है, उन्होने सुशांत सिंह राजपूत मेमोरियल फंड का गठन किया है, वहीं केदारनाथ फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने भी एक्टर के जन्मदिन पर 1000 पेड़ लगाने का प्रण लिया है, ये भी सुशांत का एक सपना था जो पूरा नहीं हो पाया है।

Advertisement