विराट कोहली ने महिला दिवस पर पोस्ट की पत्नी और बेटी की तस्वीर, मजबूत संदेश से जीत लिया दिल!

विराट ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, बच्चे का जन्म देखना, एक इंसान के लिये सबसे अधिक झकझोर देने वाला, अविश्वसनीय और आश्चर्यजनक अनुभव हो सकता है।

New Delhi, Mar 08 : टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ बेटी वामिका की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी है, विराट ने बेटी तथा पत्नी की तस्वीर शेयर करते हुए एक खास संदेश भी लिखा है, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

Advertisement

क्या है कैप्शन में
विराट ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, बच्चे का जन्म देखना, एक इंसान के लिये सबसे अधिक झकझोर देने वाला, अविश्वसनीय और आश्चर्यजनक अनुभव हो सकता है, इस पल को गवाह बनने के बाद आप महिलाओं की असली ताकत और दिव्यता को समझते हैं, आप समझते हैं कि भगवान ने उनके अंदर जीवन क्यों बनाया है, ये इसलिये है क्योंकि वो हम लोगों की तुलना में अधिक मजबूत हैं।

Advertisement

क्या लिखा
विराट ने आगे लिखा, मेरी जिंदगी की सबसे प्रखर, दयालु और मजबूत महिला को महिला दिवस की शुभकामना, साथ ही उसे भी बधाई जो अपनी मां की तरह ही बनने वाली हैं, दुनिया की सभी अद्भुत महिलाओं को भी एक महिला दिवस मुबारक हो, विराट ने जिस अंदाज में महिला दिवस की बधाई दी है, वो लोगों को खूब पसंद आ रहा है, फैंस इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

Advertisement

बेटी के पिता
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली हाल ही में एक बेटी के पिता बने हैं, विराट ने 11 जनवरी को ट्वीट कर बताया था कि उनकी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है, दोनों ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। विराट ने बेटी के जन्म के बाद अपना ट्विटर बायो भी बदल लिया है, विराट का नया ट्विटर बायो फैंस को खूब पसंद भी आया, विराट ने अपने ट्विटर के बायो को बदलते हुए लिखा, एक गौरवशाली पति, और पिता, इसके साथ विराट ने दिल का इमोजी भी बनाया, फैंस ने उनके इस बायो की जमकर तारीफ की थी।