धोनी ने रोहित शर्मा को कहा लालची, तेजी से फैल रहा वीडियो

धोनी इस वीडियो में कुछ बच्चों को मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की कहानी सुनाते हैं, जिसमें वो कहते हैं कि आज का टॉपिक है लालच।

New Delhi, Mar 15 : आईपीएल 2021 से पहले महेन्द्र सिंह धोनी का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें माही ने सिर मुंडवा रखा है, और वो बौद्ध भिक्षु के लुक में दिखाई दे रहे हैं, अब माही के इस लुक के पीछे की वजह सामने आ गई है, दरअसल धोनी ने ये लुक आईपीएल विज्ञापन के लिये किया है, धोनी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो हिटमैन रोहित शर्मा को लालची बता रहे हैं।

Advertisement

रोहित की कहानी
धोनी इस वीडियो में कुछ बच्चों को मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की कहानी सुनाते हैं, जिसमें वो कहते हैं कि आज का टॉपिक है लालच, ये कहानी है हिटमैन रोहित की, एक बार शेर के मुंह पर खून लग गया, dhoni23 5 बार जीतने के बाद भी उसका पेट नहीं भरा, वीवो आईपीएल में इंडिया का नया मंत्र है, अगर लालच से जीतने की भूख बढती है, तो लालच कूल है, वीडियो में धोनी से बच्चा पूछता है, क्या हिटमैन फिर हैट्रिक लगाएगा, तो इस पर धोनी कहते हैं, ये तो वक्त ही बताएगा।

Advertisement

आईपीएल के सबसे सफल कप्तान
आपको बता दें कि रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं, मुंबई इंडिया ने आईपीएल के पांच बार खिताब जीते हैं, +Rohit Sharma IPL4 हिटमैन की अगुवाई में पिछले सीजन में फाइनल में मुंबई की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब जीता था।

Advertisement

इस बार भी उम्मीद
इस बार भी मुंबई इंडियंस टीम से बेहद अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है, दूसरी ओर धोनी पर भी सभी की नजरें रहेगी, धोनी की अगुवाई में सीएसके ने तीन बार आईपीएल खिताब जीता है, dhoni ipl लेकिन पिछले सीजन में उनकी टीम सातवें नंबर पर रही, पहली बार ऐसा हुआ था, जब चेन्नई सुपरकिंग्स प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई।