एक और माफिया पर चला योगी सरकार का बुलडोजर, 10 करोड़ का अवैध बिल्डिंग जमींदोज, वीडियो

यूपी में अभी तक कई माफियाओं के अवैध ठिकानों पर प्रशासन का बुलडोजर चल चुका है, जबकि कई संपत्ति कुर्क कर ली गई है, कुंटू सिंह प्रदेश का नामी बदमाश माफिया है।

New Delhi, Mar 21 : यूपी में अपराधियों तथा माफियाओं के खिलाफ योगी सरकार लगातार एक्शन ले रही है, अब इसी कड़ी को आगे बढाते हुए कुख्यात माफिया ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह का नंबर आया है, आजमगढ प्रशासन ने प्रदेश के शीर्ष 10 माफिया में शामिल ध्रुव कुमार सिंह के 10 करोड़ की लागत से बने अवैध पॉलिटेक्निक कॉलेज पर बुलडोजर चला दिया है, इस पर शुक्रवार रात को कार्रवाई की गई।

Advertisement

अवैध निर्माण को ढहाया
आजमगढ के डीआईजी सुभाष दूबे ने इस कार्रवाई का वीडियो ट्वीट कर लिखा, yogi sarkar (2) यूपी के टॉप 10 कुख्यात अपराधियों में शामिल आपराधिक माफिया गैंग डी-11 का गैंग लीडर ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह थाना जीयनपुर आजमगढ के 10 करोड़ से ज्यादा की लागत से निर्मित अवैध पॉलिटेक्निक कॉलेज के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही शुरु हो गयी है।

Advertisement

खौफ में अपराधी
इससे पहले प्रशासन ने कॉलेज की प्रबंधक कुंटू सिंह की ब्लॉक प्रमुख पत्नी वंदना सिंह और एक अन्य के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के आरोप में मुकदमा भी दर्ज किया था, प्रशासन ने कुंटू के रानी की सराय थाना क्षेत्र के नीबी में स्थित अवैध संपत्ति को कुर्क कर दिया है, कुंटू सिंह पर की गई कार्रवाई से एक बार फिर माफियाओं और अपराधियों में खौफ का माहौल है।

Advertisement

लगातार जारी है एक्शन
आपको बता दें कि यूपी में अभी तक कई माफियाओं के अवैध ठिकानों पर प्रशासन का बुलडोजर चल चुका है, जबकि कई संपत्ति कुर्क कर ली गई है, कुंटू सिंह प्रदेश का नामी बदमाश माफिया है, Kuntu singh05 जिस पर हत्या के करीब ढाई दर्जन मुकदमे समेत कुल 65 केस दर्ज है, आजमगढ जेल में बंद कुंटू सिंह को पिछले महीने ही वहां से ट्रांसफर किया गया है, प्रशासन अब इस बात को पता करने में जुटी है, कि कुंटू के पास कितनी अवैध संपत्ति है।

Advertisement