IPL 2021- धोनी के 0 पर आउट होते ही रोहित शर्मा ट्रोल होने लगे, जानिये खास वजह!

धोनी के जीरो पर आउट होने के बाद आलोचकों ने चेन्नई के कप्तान को जमकर ट्रोल किया, आलोचकों का मानना था कि धोनी का युग खत्म हो चुका है, और अब वो वापसी नहीं कर पाएंगे।

New Delhi, Apr 11 : आईपीएल 2021 के दूसरे मैच में महेन्द्र सिंह धोनी के फैंस को बड़ा झटका लगा, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में माही खाता तक नहीं खोल पाये, धोनी महज दूसरी गेंद पर आउट हो गये, उन्हें तेज गेंदबाज आवेश खान ने बोल्ड किया, धोनी के आउट होने के बाद वो सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगे, और उनके आलोचकों ने माही को जमकर लताड़ा, हालांकि इस दौरान मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी ट्रोल होने लगे, आइये आपको बताते हैं क्योँ।

Advertisement

जीरो पर आउट
धोनी के जीरो पर आउट होने के बाद आलोचकों ने चेन्नई के कप्तान को जमकर ट्रोल किया, आलोचकों का मानना था कि धोनी का युग खत्म हो चुका है, और अब वो वापसी नहीं कर पाएंगे, लेकिन इसके बाद धोनी के फैंस उनके बचाव में आगे आये, धोनी के फैंस ने आईपीएल में रोहित के आंकड़े पोस्ट किये, जिसके मुताबिक रोहित आईपीएल में धोनी से कई ज्यादा बार खाता नहीं खोल पाये हैं।

Advertisement

रोहित 13 बार 0 पर आउट
एमएस धोनी सिर्फ चौथी बार आईपीएल में खाता नहीं खोल सके हैं, इसके बाद उनके फैंस ने रोहित के आंकड़े पोस्ट किये, रोहित शर्मा आईपीएल में 13 बार जीरो पर आउट हुए हैं, ms-dhoni rohit-sharma और टी-20 क्रिकेट में ये आंकड़ा बढकर 20 बार हो जाता है, वहीं धोनी कुल 6 बार ही शून्य पर निपटे हैं।

Advertisement

धोनी 6 साल बाद खाता नहीं खोल सके
आपको बता दें कि धोनी 6 साल बाद आईपीएल में 0 पर आउट हुए, इससे पहले वो साल 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खाता नहीं खोल सके थे, धोनी को हरभजन सिंह ने शून्य पर आउट किया था, dhoni5 आवेश खान महज दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं, जिन्होने माही को 0 पर आउट किया है, 161 दिन बाद मैदान पर उतरे धोनी की बल्लेबाजी पहले मुकाबले में कमजोर दिखी।