कभी सलमान खान की बहन को डेट करते थे अर्जुन कपूर, फिर मलाइका से कैसे जुड़ गये दिल के तार?

मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से करीब 12 साल बड़ी है, इस वजह से उन्हें ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ता है।

New Delhi, May 04 : बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी को लेकर कई बार अफवाहें उड़ चुकी है, दोनों रिलेशनशिप में हैं, लेकिन इस बात पर चुप्पी साधे हुए हैं कि आखिर शादी कब करेंगे, अर्जुन अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं, अर्जुन पिछले काफी समय से मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी वो सलमान खान की बहन अर्पिता खान को डेट कर चुके हैं।

Advertisement

मलाइका 12 साल बड़ी
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से करीब 12 साल बड़ी है, इस वजह से उन्हें ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ता है, हालांकि इन बातों से एक्ट्रेस को जरा भी फर्क नहीं पड़ता, वो कई बार इस बात का जवाब दे चुकी हैं।

Advertisement

अरबाज से शादी टूटी
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने 2017 में अपनी 17 साल पुरानी शादी तोड़कर सबको चौंका दिया था, तलाक के बाद मलाइका की अर्जुन से नजदीकियां सामने आने लगी। malaika Arjun2 मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन मलाइका की ओर आकर्षित हो गये, तब आइटम डांसर अरबाज की पत्नी हुआ करती थी।

Advertisement

सलमान के घर आना-जाना
बताया जाता है कि एक समय अर्जुन कपूर का सलमान खान के घर आना-जाना था, उसी दौरान वो सलमान की बहन से प्यार करने लगे, दोनों को साथ-साथ कई जगहों पर स्पॉट किया जाता था, इनकी बॉन्डिंग बेहतरीन हुआ करती थी, फिर बाद में अर्जुन-अर्पिता का ब्रेकअप हो गया, उधर मलाइका ने भी अरबाज से अपनी शादी तोड़ ली।