IPL 2021- धोनी के इस फैसले ने जीता दिल, घर लौटने को लेकर किया ऐसा फैसला

महेन्द्र सिंह धोनी चाहते हैं कि सारे खिलाड़ी अपने घर सुरक्षित पहुंच जाएं, उसके बाद ही वो घर वापस जाएंगे, उनकी इस भावना ने सबका दिल जीत लिया है।

New Delhi, May 06 : चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी दुनिया के महान खिलाड़ियों में गिने जाते हैं, मैदान के अंदर हो या बाहर, धोनी कई बार अपने कारनामों से फैंस का दिल जीत चुके हैं, और आईपीएल में भी उन्होने कुछ ऐसा ही किया है, आईपीएल 2021 के स्थगित होने के बाद विदेशी खिलाड़ियों की घर वापसी पर सवाल उठाये जा रहे थे, हालांकि बीसीसीआई की मदद से चार्टर्ड प्लेन से सभी विदेशी खिलाड़ियों को अपने देश भेजा जा रहा है, इस बीच माही ने सीएसके मैनेजमेंट से कह दिया कि वो सबसे आखिर में होटल से जाएंगे।

Advertisement

धोनी ने जीता दिल
महेन्द्र सिंह धोनी चाहते हैं कि सारे खिलाड़ी अपने घर सुरक्षित पहुंच जाएं, उसके बाद ही वो घर वापस जाएंगे, उनकी इस भावना ने सबका दिल जीत लिया है। सीएसके के एक सदस्य ने बताया माही भाई ने कहा था कि dhoni वो टीम के आखिरी इंसान होंगे, जो होटल छोड़ेंगे, वो चाहते थे कि पहले विदेशी जाए, फिर भारतीय खिलाड़ी, धोनी भाई कल की आखिरी फ्लाइट लेंगे, तब तक सब सुरक्षित घर पहुंच जाएंगे।

Advertisement

घर लौटे विदेशी खिलाड़ी
इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, सैम कर्रन, टॉम कर्रन, सैम बिलिंग्स, क्रिस वोक्स, मोइन अली और जेसन रॉय लंदन पहुंच चुके हैं और 10 दिन होटल में क्वारंटीन रहेंगे, इसके अलावा इयोन मॉर्गन, डेविड मलान और क्रिस जॉर्डन भी अगले 48 घंटे में भारत से निकल जाएंगे।

Advertisement

मालदीव जाना चाहते हैं
वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मालदीव रवानगी का इंतजार कर रहे हैं, जहां कुछ दिन रहकर वो स्वदेश रवाना होंगे, ऑस्ट्रेलिया ने भारत से आने वाली उड़ानों पर 15 मई तक प्रतिबंध लगा रखा है, ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन ने कोई रियायत देने से इंकार किया है, तथा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी सरकार से कोई छूट नहीं मांगी है।

Tags :