कोरोना ने केजरीवाल को पहुंचाई बड़ी ‘क्षति’, नहीं रहे संघर्ष के साथी

तत्कालीन गृह मंत्री पी चिदंबरम पर जूता फेंककर जरनैल सिंह सुर्खियों में आये थे, इसके बाद उन्होने आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा, और जीत हासिल की।

New Delhi, May 14 : दिल्ली में आम आदमी पार्टी के तेज-तर्रार नेता तथा राजौरी गार्डन से पूर्व विधायक जरनैल सिंह का कोरोना की वजह से निधन हो गया है, शुक्रवार सुबह उनके निधन की पुष्टि की गई है बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित होने के बाद जरनैल सिंह को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया था, इसी दौरान उनकी मौत हो गई।

Advertisement

चिदंबरम पर फेंका था जूता
आपको बता दें कि तत्कालीन गृह मंत्री पी चिदंबरम पर जूता फेंककर जरनैल सिंह सुर्खियों में आये थे, इसके बाद उन्होने आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा, और जीत हासिल की, इससे पहले जरनैल सिंह 1984 के सिख दंगा के विरोध में भी अपनी अलग पहचाई बनाई थी।

Advertisement

केजरीवाल ने जताया दुख
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जरनैल सिंह के निधन पर शोक जाहिर किया है, सीएम ने ट्वीट कर लिखा,

arvind Kejriwal

National

Advertisement

दिल्ली के पूर्व विधायक जरनैल सिंह के असमायिक निधन से गहरा दुख हुआ है, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे, समाज में उनके योगदान के लिये उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

बुलंद आवाज चली गई
केजरीवाल सरकार में मंत्री मनीष सिसोदिया ने भी जरनैल सिंह के निधन पर दुख जाहिर किया, उन्होने लिखा, कि दिल्ली विधानसभा में अपने पूर्व साथी जरनैल सिंह के निधन का समाचार हम सबके लिये दुखद है, 1984 के नरसंहार के पीड़ित परिवारों के न्याय के लिये लड़ने वाली एक बुलंद आवाज हमारे बीच से चली गई, ईश्वर उन्हें अपने चरणों में जगह दे।