मेरी गर्लफ्रेंड मुझे अच्छे से जानती है, मलाइका अरोड़ा पर कुछ यूं अर्जुन कपूर ने बरसाया प्यार

अर्जुन कपूर से हाल ही में एक इंटरव्यू में सवाल पूछा गया कि वो कौन इंसान है, जो उन्हें बहुत अच्छे से जानता है, तो एक्टर ने कहा मेरी गर्लफ्रेंड मुझे काफी अच्छे से समझती है।

New Delhi, Jun 02 : बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा करीब तीन साल से रिलेशनशिप में हैं, दोनों ने 2019 में अपने रिश्ते को कंफर्म किया था, वो ज्यादातर साथ ही नजर आते हैं, लेकिन खास बात ये है कि इस रिश्ते को लेकर मीडिया में ज्यादा बात नहीं करते हैं। खासतौर से अर्जुन ने कभी मलाइका के साथ अपने रिश्ते पर ज्यादा कुछ नहीं कहा, लेकिन अब वो खुलकर इस पर बात करने लगे हैं, बीते महीने एक इंटरव्यू में उन्होने मलाइका के साथ रिश्ते और शादी को लेकर बात की थी, वहीं अब उन्होने फिर से मलाइका पर प्यार लुटाया है।

Advertisement

क्या कहा
अर्जुन कपूर से हाल ही में एक इंटरव्यू में सवाल पूछा गया कि वो कौन इंसान है, malaika arjun जो उन्हें बहुत अच्छे से जानता है, तो एक्टर ने कहा मेरी गर्लफ्रेंड मुझे काफी अच्छे से समझती है, यहां तक कि मैं कुछ ना भी कहूं, तो भी वो मेरे मूड को अच्छे से भांप लेती हैं।

Advertisement

स्पेशल फील कराते हैं
इन दिनों अर्जुन कपूर किसी भी इंटरव्यू के लिये जाते हैं, तो बातों ही बातों में अपनी प्रेमिका मलाइका पर खूब प्यार बरसाते हैं, malaika Arjun2 उन्हें स्पेशल फील कराते हैं, दोनों के बीच उम्र में करीब 12 साल का अंतर है, मलाइका उनसे बड़ी है, उनका एक बेटा भी है, बावजूद दोनों की केमेस्ट्री जबरदस्त है।

Advertisement

शादी को लेकर सवाल
एक इंटरव्यू में जब अर्जुन कपूर से शादी को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होने कहा कि फिलहाल वो इस बारे में नहीं सोच रहे हैं, लेकिन अगर ऐसा हुआ, तो वो छिपाएंगे नहीं। हाल ही में अर्जुन कपूर की संदीप और पिंकी फरार रिलीज हुई है, जो लोगों को पसंद आई है, फिल्म में अर्जुन और परिणीति की जोड़ी को भी पसंद किया जा रहा है।