सोशल मीडिया पर वीडियो देख उड़े पति के होश, पत्नी किसी और के साथ ले रही थी सात फेरे

इस धांधली का शिकार हुए ज्यादातर लोग गांव के हैं, ये सभी लोग शादी की उम्र क्रॉस करने के बाद शादी के लिये उतावले थे।

New Delhi, Jun 03 : चीन में एक महिला 19 लोगों को शादी का झांसा देने के बाद जबरदस्त सुर्खियों में हैं, साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार ये महिला अब तक 19 लोगों के साथ मैरिज स्कैम करने के बाद 2 करोड़ से ज्यादा का चूना लगा चुकी है। पुलिस के मुताबिक इस केस का खुलासा तब हुआ था, जब एक शख्स मार्च के महीने में लाइव स्ट्रीमिंग ऐप्प पर एक वीडियो देख रहा था, जिसमें उसकी नई नवेली दुल्हन पास ही के कस्बे में रहने वाले किसी दूसरे शख्स से शादी कर रही थी।

Advertisement

महिला ने ठग लिया
उरद गांव में रहने वाले 35 वर्षीय शख्स ने इसके बाद अपने परिवार के साथ मिलकर दूसरे व्यक्ति के परिवार को खोज निकाला, Marraige 2 इसके बाद मामले में पुलिस बुलाई गई, तब जाकर मामला साफ हुआ कि दोनों को ही इस मामले में महिला ने ठग लिया है।

Advertisement

शादी के बाद बहाना
पुलिस के अनुसार ये महिला गांसु प्रांत की है, दोनों लोगों की मुलाकात इस महिला से एक मैचमेकर के जरिये हुई थी, ये महिला शादी करने के कुछ समय बाद कई बहाने इस्तेमाल कर घर से बाहर रहती थी, और दूसरे लोगों को स्कैम करती थी।

Advertisement

ग्रामीण क्षेत्र के लोग शिकार
इस धांधली का शिकार हुए ज्यादातर लोग गांव के हैं, ये सभी लोग शादी की उम्र क्रॉस करने के बाद शादी के लिये उतावले थे, चीन में दो बच्चों की पॉलिसी के चलते जेंडर रेश्यो का मुद्दा काफी गंभीर हो चुका है, हालांकि अब चीन में तीन बच्चों की पॉलिसी लागू की गई है।