पूछताछ में 4 बार रो पड़ी शिल्पा शेट्टी, इमेज को बहुत बड़ा धक्का लगा

शिल्पा शेट्टी ने क्राइम ब्रांच के अधिकारियो को ये भी बताया कि इस पूरे मामले की वजह से उनकी इमेज को बहुत धक्का लगा है, उनके हाथ से कई ब्रांड्स और कान्ट्रेक्ट्स भी निकल गये हैं।

New Delhi, Jul 25 : अश्लील फिल्म मामले में राज कुंद्रा के फंसने के बाद शुक्रवार को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के बंगले पर भी छापेमारी की थी, साथ ही क्राइम ब्रांच ने शिल्पा शेट्टी का बयान भी दर्ज किया था, क्राइम ब्रांच सूत्रों के मुताबिक पूरे बयान के दौरान शिल्पा 3 से 4 बार रो पड़ी, शिल्पा ने इस दौरान क्राइम ब्रांच के अधिकारियों से ये भी पूछा कि आप बताइये, क्या राज कुंद्रा ने ऐसा (पोर्नोग्राफी) का काम किया है।

Advertisement

इमेज को धक्का
इस दौरान शिल्पा शेट्टी ने क्राइम ब्रांच के अधिकारियो को ये भी बताया कि इस पूरे मामले की वजह से उनकी इमेज को बहुत धक्का लगा है, उनके हाथ से कई ब्रांड्स और कान्ट्रेक्ट्स भी निकल गये हैं, raj shilpa shamita1 इस दौरान क्राइम ब्रांच ने वियान इंडस्ट्रीज में शेयर होल्डिंग में हिस्सेदारी को लेकर राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी को दो से तीन बार आमने-समने बिठाकर पूछताछ भी की।

Advertisement

क्या सवाल पूछा
क्या आपको हॉटशॉट के बारे में पता है, इसे कौन चलाता है।
हॉटशॉट के वीडियो कंटेंट के बारे में आप क्या कुछ जानती हैं।
क्या कभी आप हॉशॉट के कामकाज में शामिल हुई हैं।
क्या कही प्रदीप बख्शी (राज कुंद्रा के जीजा) से हॉटशॉट को लेकर बातचीत हुई है। shilpa-shetty1
क्या वियान कंपनी से साल 2020 में क्यों निकली, जबकि कंपनी में आपकी काफी हिस्सेदारी थी।
क्या आपको वियान और कैमरिन के बीच के पैसों के व्यवहार की जानकारी है।
पोर्न वीडियो को लंदन भेजने या अपलोड करने में कई बार वियान के ऑफिस का इस्तेमाल किया गया है, क्या आपको इसकी जानकारी है।
क्या आपको राज कुंद्रा के सारे कामकाज की जानकारी है, वो कौन-कौन सा काम करते हैं, उनके बिजनेस क्या हैं।

Advertisement

27 जुलाई तक हिरासत में
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्में बनाने तथा कुछ ऐप्स के माध्यम से इसे टेलीकास्ट करने के मामले में सोमवार 19 जुलाई को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था, shilpa shetty इसके बाद वो 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में थे, मुंबई की कोर्ट ने शुक्रवा 23 जुलाई को राज की हिरासत की अवधि 27 जुलाई तक के लिये बढा दिया है।