मलाइका अरोड़ा से इनकम तुलना पर भड़के अर्जुन कपूर, कही ऐसी बात

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा कई सालों से डेट कर रहे हैं, अर्जुन कपूर ने 2019 में इंस्टा पोस्ट पर ही अपने रिलेशनशिप की आधिकारिक घोषणा की थी।

New Delhi, Aug 08 : बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी और प्रेमिका मलाइका अरोड़ा की इनकम की तुलना किये जाने से नाराज हैं, हाल ही में एक रिपोर्ट में दोनों की इनकम की तुलना की गई थी, इस पर अर्जुन ने कहा कि 2021 में ऐसा किया जाना शर्मनाक और दुखद है।

Advertisement

किसी से तुलना नहीं की जा सकती
अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक रिपोर्ट के बारे में लिखा था, हालांकि अब ये पोस्ट डिलीट कर दी गई है, एक्टर ने लिखा था 2021 में इस तरह की बेवकूफी वाली हेडलाइन पढना काफी शर्मनाक और दुखद है, बेशक उनकी इनकम काफी अच्छी है, malaika arjun क्योंकि वो कई सालों से काम कर रही हैं और अब वो ऐसे मुकाम पर हैं, जहां उनकी मुझसे तो क्या किसी से भी तुलना नहीं की जा सकती है।

Advertisement

मैं हर दिन सीखता हूं
हाल ही में दिये एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा था कि वो ये देखकर काफी खुश होते हैं कि मलाइका कितनी गरिमामयी हैं, जिस तरह से उन्होने 20 साल की उम्र में काम शुरु किया और आज तक कर रही हैं, Arjun Kapoor Birthday Malaika Arora (1) वो महिला के तौर पर अपनी एक स्वतंत्र पहचान रखती हैं। मैंने कभी उन्हें शिकायत करते नहीं देखा, कभी नहीं देखा कि वो निगेटिविटी फैला रही हों, वो हमेशा ही अपने काम को बोलने देती हैं, ऐसी जिंदगी जीती है, जिससे उन्हें खुशी मिले, मैं उनसे हर दिन सीखता हूं, इससे पहले एक चैट शो में जब अर्जुन से सवाल किया गया, कि वो कौन सा एक शख्स है, जो उन्हें बेहतर जानता है, तो उन्होने कहा था, मेरी गर्लफ्रेंड सिर्फ एक नजर देखकर बता सकता ही कि मेरा दिन खराब गुजरा है, वो मुझे बाहर से भीतर तक जानती है।

Advertisement

2019 में रिलेशनशिप का ऐलान
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा कई सालों से डेट कर रहे हैं, अर्जुन कपूर ने 2019 में इंस्टा पोस्ट पर ही अपने रिलेशनशिप की आधिकारिक घोषणा की थी, मलाइका एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर के तौर पर इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं, malaika arjun1 अब वो टीवी शो कर रही हैं, उन्होने 20 साल की उम्र में काम करना शुरु किया था, जो आज तक जारी है।