रक्षाबंधन 2021- भूलकर भी इस समय ना बांधे राखी, नहीं तो परेशानियों का लगेगा अंबार

रक्षाबंधन पर भी शुभ मूर्हूत में राखी बांधना भाई-बहन की खुशहाल जिंदगी के लिये लाभदायी साबित होगा, वहीं अशुभ काल में राखी बांधने से जिंदगी में कई परेशानियां आ सकती है।

New Delhi, Aug 22 : हर काम के लिये शुभ समय होता है, यदि वो काम उस खास समय में किया जाए, तो अच्छा फल मिलता है, वहीं अशुभ समय में किया गया काम बुरा फल देता है, इससे जिंदगी में परेशानियां आ जाती है, इसलिये सभी पर्व-त्योहार मनाने, पूजा करने, शुभ काम करने के लिये शुभ मूर्हूत निकाले जाते हैं।

Advertisement

आज रक्षाबंधन
रक्षाबंधन पर भी शुभ मूर्हूत में राखी बांधना भाई-बहन की खुशहाल जिंदगी के लिये लाभदायी साबित होगा,  वहीं अशुभ काल में राखी बांधने से जिंदगी में कई परेशानियां आ सकती है,  22 अगस्त को पूरा देश रक्षाबंधन मना रहा है, ऱविवार को एक ऐसा काल भी रहेगा, जब राखी बांधना जिंदगी में संकटों को बुलावा देने जैसा होगा।

Advertisement

शुभ मूहूर्त
रक्षाबंधन पर शोभन योग तथा धनिष्ठा नक्षत्र रहने से आज का दिन बेहद शुभ रहेगा, पूरे दिन भद्रा काल भी नहीं होगा, जो कि शुभ काम करने के लिये वर्जित माना गया है, इसके अलावा सुबह 5.50 बजे से शाम 6.03 बजे तक किसी भी समय पर राखी बांध सकते हैं, Rakhi 2021 वहीं सुबह 9.34 बजे से 11.07 बजे तक अमृत मूहूर्त और दोपहर 12.04 बजे से 12.58 बजे तक अभिजीत मूर्हूत रहेगा।

Advertisement

भूलकर भी इस समय ना बांधें राखी
रक्षा बंधन पर शाम 5.14 बजे से 6.49 बजे तक राहु काल रहेगा, इस समय में शुभ कार्य करने की मनाही है, लिहाजा स समय में भाई को राखी ना बांधे, धर्म-पुराणों तथा ज्योतिषी के मुताबिक इस समय में दैत्यों के सेनापति राहु का भगवान विष्णु ने वध किया था, इसलिये इस समय कोई शुभ कार्य नहीं किये जाते हैं।

(नोट- इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।)