26 सितंबर, रविवार का राशिफल: जरूरी काम निपटा लें, वृश्चिक और मीन आज सूर्य देव का ध्‍यान करें

जानें रविवार का दैनिक राशिफल, पढ़ें आज आपके लिए क्‍या भविष्‍यवाणी है । आज किस राशि को मिलेगी खुशखबरी और किस राशि के जातक रहने वाले हैं कुछ चिंतित ।

मेष राशिफल
वाणी पर नियंत्रण नहीं होने से किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा कर बैठने की संभावना है। स्त्री वर्ग से लाभ होगा। मन की उदासी आप में नकारात्मक विचार लाएँगे। खान-पान में संयम रखना पड़ेगा।
वृषभ 
व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन कर सकेंगे। अपनी कलात्मक सूझ को निखार सकेंगे। वस्त्र, आभूषण, सौंदर्य प्रसाधनों और मनोरंजन के पीछे खर्छ होगा।
मिथुन
कुटुंबीजनों तथा सगे- सम्बंधियों के साथ खूब संभलकर रहना पड़ेगा। बीमारी या दुर्घटना का योग होने से उस सम्बंध में सावधानी रखें। मान प्रतिष्ठा को हानि पहुँचेगी।
कर्क 
व्यापार- धंधे में लाभ, नौकरी में पदोन्नति और आय स्त्रोतों में वृद्धि होने से आप खूब आनंद और संतोष की भावना अनुभव करेंगे। मित्र, पत्नी, पुत्र आदि की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। मांगलिक कार्य होंगे।

Advertisement

सिंह राशिफल
कार्यक्षेत्र में आप वर्चस्व और प्रभाव जमा सकेंगे। भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका कार्य सरलतापूर्वक पूरा होगा। उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की कदर होगी। पदोन्नति की संभावनाएँ रहेंगी। पिता से लाभ होगा।
कन्या
आज का दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत होगा। विदेश गमन के लिए अवसर निर्मित होंगे। भाई- बंधुओं से लाभ होगा। आफिस में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहें।
तुला
 आध्यात्मिक प्रवृत्तियाँ तथा सिद्धियाँ प्राप्त करने के लिए उत्तम दिन है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। हितशत्रु आपका अहित करने का प्रयास करेंगे। जलाशय और स्त्री वर्ग से सचेत रहें। ईश्वरभक्ति औऱ गहरी चिंतन शक्ति मन को शांति देगी।
वृश्चिक
मौज-मस्ती और मनोरंजन की दुनिया में घूमने के मूड में होंगे। इसमें मित्रों, कुटुंबीजनों का साथ मिलेगा। नए वस्त्र परिधान और वाहनसुख की प्राप्ति होगी। भागीदारी से लाभ होगा। दांपत्यजीवन के उत्तम क्षणों का अनुभव करेंगे। ।

Advertisement

धनु राशिफल
आर्थिक लाभ की संभावना है। घर में आनंद का वातावरण रहेगा। कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। विरोधी और हितशत्रु अपनी चाल में नाकामयाब साबित होंगे।स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी। गणेशजी का आशीर्वाद आपके साथ है।
मकर
कला तथा साहित्य के क्षेत्र में रुचि रखनेवाले व्यक्ति आज अपने कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान दे सकेंगे। प्रेमी परस्पर धनिष्ठता का अनुभव करेंगे। उनकी मुलाकात रोमांचक बनेगी। शेयर- सट्टा से लाभ होगा। संतानों के प्रश्न हल होंगे।
कुंभ
स्वभाव में भावुकता अधिक होने से मानसिक बेचैनी रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। स्वभाव में हठीलापन रहेगा। सार्वजनिक रूप में मानहानि न हो इसका ध्यान रखने के लिए गणेशजी कहते हैं।
मीन
महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज उत्तम दिन है। विचारों में आज स्थिरता रहेगी, कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा और उसकी कदर भी होगी। जीवनसाथी के साथ अदिक निकटता अनुभव करेंगे।

Advertisement