कोई सपा तो कोई कांग्रेस से हुई अलग, राजघराने की ये महिलाएं अब हो चुकी है बीजेपी में शामिल

इनमें से पहले कोई अखिलेश यादव के साथ था, तो कोई कांग्रेस के साथ हालांकि अब ये बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं।

New Delhi, Sep 27 : यूपी की राजनीति में कई राजनेता ऐसे हैं, जो रियासत और राजपरिवार से नाता रखते हैं, इनमें राजा भैया से लेकर संजय सिंह तक का नाम शामिल है, वहीं राजघरानों की कुछ महिलाएं भी यूपी की राजनीति में एक्टिव हैं, इनमें से पहले कोई अखिलेश यादव के साथ था, तो कोई कांग्रेस के साथ हालांकि अब ये बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं, आइये इनके बारे में आपको बताते हैं।

Advertisement

रत्ना सिंह
कालाकांकर रियासत की राजकुमारी रत्ना सिंह 3 बार प्रतापगढ लोकसभा सीट से सांसद रह चुकी हैं, वो तीनों ही बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर संसद पहुंची थी, हालांकि कभी इंदिरा और राजीव गांधी की बेहद करीबी रही दिनेश सिंह की बेटी राजकुमार रत्ना सिंह अब बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं।

Advertisement

पक्षलिका सिंह
रानी पक्षलिका सिंह आगरा के बाह तहसील सीट से विधायक हैं, भदावर रियासत की रानी पक्षलिका अपने पति राजा अरिदमन सिंह के साथ सालों तक समाजवादी पार्टी में रही, हालांकि जब सपा का कमान अखिलेश यादव के हाथ में आई, तो उन्होने 2017 विधानसभा चुवाव से ठीक पहले सपा छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया।

Advertisement

गरिमा सिंह
रानी गरिमा सिंह अमेठी राजपरिवार के संजय सिंह की पहली पत्नी हैं, वो मांडा रियासत के राजा रहे पूर्व पीएम वीपी सिंह की भतीजी भी हैं। गरिमा सिंह अमेठी विधानसभा सीट से बीजेपी की विधायक हैं, पार्टी ने उन पर बड़ा दांव खेला था।

अमीता सिंह
अमीता सिंह अमेठी राजघराने की बहू और संजय सिंह की दूसरी पत्नी हैं, वो भी राजनीति में हैं, Ameeta Singh (1) अमीता दो बार कांग्रेस के टिकट पर अमेठी से विधायक भी रही हैं, संजय सिंह को गांधी-नेहरु परिवार का काफी करीबी माना जाता था, लेकिन 2019 में अमीत सिंह अपने पति संजय सिंह के साथ बीजेपी में शामिल हो गई।