नवरात्र का 7वां दिन, मां कालरात्रि के आशीर्वाद से पूरे होंगे लटके काम, 12 अक्‍टूबर का राशिफल

जानें 12 अक्‍टूबर का राशिफल, 12 राशियों का दैनिक राशिफल, सिंह-मकर-धनु राशि के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है ।

मेष आप में मनोबल और आत्मविश्वास अधिक रहेगा। शारीरिक रुप से आप स्वस्थ रहेंगे। परिवार का वातावरण भी शांतिप्रद रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी।
वृषभ- आज नकारात्मक मानसिकता के साथ व्यवहार न करें । मन में दुःख और असंतोष की भावनाएँ रहेगी। आँखो में पीडा़ होने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल नहीं रहेगा।
मिथुन – नई परियोजना का प्रारंभ करने के लिए आज दिन शुभ है । व्यावसायिक या व्यापारी क्षेत्र में आपको ऊपरी अधिकारियों का अच्छा प्रतिसाद प्राप्त होगा। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से सावधानी बरतने का समय है ऐसी गणेशजी की सलाह है।
कर्क – आज आपके लिए आकस्मिक धनखर्च के योग हैं, जो व्यावहारिक और सामाजिक कार्य के लिए कुछ बाहर जाने से हो सकता है। खान-पान में संभलकर चलिएगा। क्रोध से बचकर चलिएगा।

Advertisement

सिंह – किसी भी कार्य को करने के लिए निर्णय त्वरित ले लेंगे। पिता और बडों से लाभ होगा। सामाजिकरुप से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वाणी और व्यवहार उग्रतापूर्ण न करने की गणेशजी की सलाह है।
कन्या- आज का दिन आप के लिए शुभ फलदायी होगा । व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल प्राप्त होगा। उच्च अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलता प्राप्त करनी आज सरल होगी। मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। गृहस्थजीवन में भी आनंद का वातावरण छाया रहेगा।
तुला – विविध क्षेत्रों में मिलनेवाले लाभ से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आपकी आय में भी वृद्धि होगी। मित्रों के पीछे खर्च भी होगा और उनसे लाभ भी प्राप्त होगा। रुचिकर भोजन प्राप्त होगा।
वृश्चिक- शारीरिक रुप से शिथिलता और मानसिकरुप से चिंता बनी रहेगी। मित्रों और स्वजनों के साथ आप को वैचारिक स्तर पर मनमुटाव हो सकता है। स्वभाव में उग्रता और क्रोध की मात्रा विशेष रहेगी।

Advertisement

धनु- आज स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहने की संभावना है। शारीरिक रुप से अशक्ति और आलस्य की भावना रहेगी। मानसिकरुप से भी चिंता और व्यग्रता बनी रहेगी। व्यावसायिक रुप से विध्न आ सकते हैं। प्रतिस्पर्धियो और विरोधीयों के साथ संभव हो तो विवाद न कीजिएगा।
मकर- आज आपको कार्य करने में दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास का पूरा सहकार मिलेगा । मायके से लाभदायी समाचार प्राप्त होंगे। अभ्यास में विद्यार्थियों को रुचि रहेगी।
कुंभ- आज आप प्रत्येक कार्य दृढ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे। प्रवास या पर्यटन की संभावनाए अधिक हैं। स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग एवं नए वस्त्र परिधान के प्रसंग उपस्थित होंगे।
मीन- शारीरिक और मानसिक रुप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। अधिक परिश्रम के बाद भी अल्प सफलता ही प्राप्त होगी। संतानों के विषय में भी आपको चिंता सताएगी। कार्य की भागदौड के कारण परिवारजनों के प्रति कम ध्यान दे पाएँगे।

Advertisement