सानिया मिर्जा से लेकर दिनेश कार्तिक तक, इन 7 चर्चित चेहरों ने खिलाड़ी को ही बनाया हमसफर

भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की है। हालांकि शादी के बाद भी सानिया भारत के लिये टेनिस खेलती हैं।

New Delhi, Oct 17 : इंसान अपने लिये ऐसा हमसफर तलाशता है, जिसके साथ वो अपनी बाकी की जिंदगी अच्छे से गुजार सके, देश के कई खिलाड़ियों को उनका हमसफर उन्हीं के क्षेत्र से मिला है, तो आइये आज हम आपको भारतीय खेल के दुनिया के ऐसे चर्चित नामों के बारे में बताते हैं, जिन्होने खिलाड़ी से ही शादी रचाई।

Advertisement

सानिया मिर्जा
भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की है। sania shoaib हालांकि शादी के बाद भी सानिया भारत के लिये टेनिस खेलती हैं।

Advertisement

साक्षी मलिक
ओलंपिक पदक विजेता रेसलर साक्षी मलिक ने 2 अप्रैल 2017 को पहलवान सत्यव्रत कादियान के साथ शादी की थी, sakshi malik पहलवान सत्यव्रत ने ग्लासगो में 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था।

Advertisement

बबीता फोगाट
हरियाणा की पहलवान बबीता फोगाट ने पहलवान विवेक सुहाग से शादी की है, बबीता गीता फोगाट की छोटी बहन है।

गीता फोगाट
राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाली गीता फोगाट ने भी पहलवान से ही शादी की है, गीता के पति का नाम पवन कुमार है।

साइना नेहवाल
शटलर साइना नेहवाल ने पारुपल्ली कश्यप से शादी की है, पारुपल्ली भी चर्चित बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।

इशांत शर्मा
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने प्रतिम सिंह से शादी की है, ishant प्रतिमा भारतीय टीम के लिये बॉस्केटबॉल खेलती हैं।

दिनेश कार्तिक
टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने दीपिका पल्लीकल से शादी की है, dinesh kartik दीपिका स्क्वैश खिलाड़ी हैं।