ट्रेंड कर रहा है पवन सिंह का छठ गीत, रिलीज होते ही रिकॉर्ड तोड़ने को बेकरार, वीडियो

इस दर्द भरे गाने में बताया गया है, जब किसी पिता की संतान नहीं होती है, तो छठी माई का सच्चे मन से व्रत करने से उन्हें संतान की प्राप्ति होती है, ये गाना खुद पवन सिंह ने गाया है।

New Delhi, Nov 09 : छठ महापर्व के आते ही मानो छठ गीतों की बाढ आ गई हो, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हर कलाकार अपने-अपने गीतों से छठ की गाथा गाते दिख रहे हैं, ऐसे में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सलमान खान कहे जाने वाले पवन सिंह कैसे पीछे रह सकते थे, यू-ट्यूब पर उनका छट गीत छठी माई सुनली गोहार… रिलीज हो चुका है, रिलीज होते ही ये सारे रिकॉर्ड तोड़ता नजर आ रहा है, कुछ ही घंटों में इस वीडियो को 23 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके साथ ही ये गाना यू-ट्यूब पर पांचवें नंबर पर ट्रेंड भी कर रहा है।

Advertisement

क्या है गाने में
इस दर्द भरे गाने में बताया गया है, जब किसी पिता की संतान नहीं होती है, तो छठी माई का सच्चे मन से व्रत करने से उन्हें संतान की प्राप्ति होती है, ये गाना खुद पवन सिंह ने गाया है, जिसे वेब म्यूजिक के ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, इस भक्ति गीत के वीडियो में पवन सिंह के साथ आस्था सिंह भी नजर आईं हैं।

Advertisement

किसने लिखा
इस गीत को गीतकार अरुण बिहारी ने लिखा है, इसका संगीत प्रियांशू सिंह ने दिया है, वहीं वीडियो निर्देशक रवि पंडित और कोरियोग्राफर ऋतिक आरा हैं, वहीं इससे पहले पवन सिंह ने बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के साथ छठ गीत जय छठी मईया… गाया था, जिसे करोड़ों व्यूज मिले हैं और कई रिकॉर्ड भी कायम किये हैं।

Advertisement

अक्षरा का भी गाना
पवन सिंह के अलावा अक्षरा सिंह का भी गाना हिट है, उन्होने अपने गीत के जरिये दर्द को दिखाने की कोशिश की है, akshara कि कैसे लोगों के साथ भेदभाव किया जाता है, अक्षरा का भी वीडियो यू-ट्यूब पर खूब देखा जा रहा है, लोग उन पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।