एक्सप्रेसवे पर मलाइका अरोड़ा का एक्सीडेंट, जानिये कहां हैं अर्जुन कपूर?

खोपोली पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक शिरीष पवार ने बताया कि ये एक्सीडेंट मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 38 किमी के प्वाइंट पर हुआ, उस समय मलाइका पुणे में एक फैशन इवेंट में भाग लेकर वापस लौट रही थी।

New Delhi, Apr 03 : बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा शनिवार शाम को एक कार हादसे का शिकार हो गई, जिसके बाद तुरंत एक्ट्रेस को अस्पताल पहुंचाया गया, ऐसे में मलाइका के फैंस उनके जल्द स्वस्थ्य होने की दुआएं कर रहे हैं, एक्ट्रेस की हालत ठीक है, उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। आइये आपको पूरा मामला बताते हैं।

Advertisement

परेशान हो गये थे अर्जुन कपूर
मलाइका अरोड़ा के साथ हुई सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही अर्जुन कपूर काफी परेशान हो गये थे, हालांकि अर्जुन और मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा एक्ट्रेस के घर पहुंच चुके हैं, इस बात की जानकारी पैपराजी विरल भयानी ने अपने हालिया पोस्ट के जरिये दी है।

Advertisement

मलाइका का रख रहे ख्याल
मलाइका के साथ शनिवार को एक्सीडेंट हो गया था, अब वो अपने घर वापस लौट चुकी है, वो पुणे में एक फैशन शो अटेंड करके लौट रही थी, तभी उनकी कार के साथ हादसा हो गया, उनकी छोटी बहन अमृता और ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर आज सुबह ही मलाइका के डिस्चार्ज होने पर उनके घर पहुंचे हैं।

Advertisement

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट
खोपोली पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक शिरीष पवार ने बताया कि ये एक्सीडेंट मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 38 किमी के प्वाइंट पर हुआ, उस समय मलाइका पुणे में एक फैशन इवेंट में भाग लेकर वापस लौट रही थी, उसी दौरान मलाइका के ड्राइवर ने कार से कंट्रोल खो दिया, उनकी कार राज ठाकरे की बैठक के लिये पुणे से गुजर रही मनसे पदाधिकारियों की तीन या 4 गाड़ियों से जा टकराई। मनसे एक पदाधिकारी ने बताया कि इस घटना में एक्ट्रेस के सिर और आंख में चोटें आई है, मनसे कोल्हापुर अध्यक्ष जयराज लांडगे ने उन्हें अपनी कार से अस्पताल भेजा।