मलाइका अरोड़ा पर खुलकर बोले अर्जुन कपूर, जब जिंदगी इत्मिहान ले रही थी, तो
अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा की नजदीकियां अर्जुन कपूर के साथ बढी थी, दोनों का रिश्ता कैसा है, इस बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा था, मलाइका ने मुझे खुद पर यकीन करना सिखाया है।
New Delhi, Apr 17 : मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी आये दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है, 2019 में अर्जुन कपूर और मलाइका ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था, अर्जुन कपूर से पहले मलाइका की जिंदगी में अरबाज खान थे, दोनों ने 1998 में शादी थी, फिर 19 साल बाद दोनों ने तलाक का फैसला लिया, इस शादी से मलाइका और अरबाज का एक बेटा है, जिनका नाम अरहान खान है।
अर्जुन से बढी नजदीकियां
अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा की नजदीकियां अर्जुन कपूर के साथ बढी थी, दोनों का रिश्ता कैसा है, इस बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा था, मलाइका ने मुझे खुद पर यकीन करना सिखाया है, वो भी ऐसे समय पर जब लाइफ मेरा इम्तिहान ले रही थी, अर्जुन के मुताबिक उनके और मलाइका के रिश्ते में फ्रेंडशिप सबसे पहले आती है, ये दोनों किसी भी मुद्दे पर खुलकर बात कर लेते हैं।
12 साल का एज गैप
आपको बता दें कि मलाइका और अर्जुन के बीच करीब 12 साल की एज गैप है, इस गैप को लेकर भी अकसर मलाइका अरोड़ा को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, इस बारे में भी अर्जुन कपूर ने खुलकर अपनी बात रखी थी।
रिलेशन में डिग्निटी
अर्जुन कपूर के मुताबिक उन्हें और मलाइका को सोशल मीडिया पर फैली इस नफरत से बाहर निकलने में समय लगा था, अर्जुन ने कहा वो और मलाइका उस कठिन समय में भी एक-दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए थे, अर्जुन ने कहा, कि उन्हें इस बात का दुख है कि रिलेशनशिप को सार्वजनिक करने के बाद मलाइका को इतना सबकुछ फेस करना पड़ा था, हालांकि एक्टर इस बात के लिये बेहद खुश हैं कि उन्हें और उनके रिलेशन को इतनी डिग्निटी देती हैं।
https://youtu.be/JbCls3O5BFU