
सावन में इन 3 राशि वालों की बदलेगी किस्मत, होगी पैसों की बारिश, मिलेगा पदोन्नति और सम्मान

इस साल सावन का महीना 3 राशि वालों के लिये बेहद शुभ रहने वाला है, शिवजी इन राशि के जातकों को खूब उन्नति और पैसा देंगे।
New Delhi, Jun 21 : सावन महीने का हिंदू धर्म में खास महत्व माना जाता है, सावन महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित है, इस साल सावन का पवित्र महीना 14 जुलाई से शुरु हो रहा है, ये 12 अगस्त 2022 तक चलेगा, सावन महीने में शिवजी की पूजा-अर्चना करने से मनोकामनाएं पूरी होती है, इस साल सावन का महीना 3 राशि वालों के लिये बेहद शुभ रहने वाला है, शिवजी इन राशि के जातकों को खूब उन्नति और पैसा देंगे, आइये जानते हैं किन राशियों पर भोलेनाथ की विशेष कृपा रहेगी।
वृषभ
सावन का महीना इस राशि के जातकों के लिये बेहद शुभ फल देने वाला है, इन जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा, नई नौकरी, पदोन्नति, आय में वृद्धि होने के पूरे योग हैं, लंबे समय से रुके काम इस महीने धड़ाधड़ बनेंगे, कारोबारियों की बड़ी बिजनेस डील हो सकती है, सावन के सभी सोमवार को शिवलिंग का अभिषेक करें।
मिथुन
सावन महीने में इस राशि के जातकों पर भी भोलेनाथ की कृपा खूब बरसेगी, इन जातकों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, नई नौकरी मिल सकती है या प्रमोशन हो सकता है, व्यापारी इस महीने में तगड़ा मुनाफा कमाएंगे, यदि घर-गाड़ी या कीमती वस्तु खरीदने की योजना है, तो इस महीने पूरी हो जाएगी, विदेश से धन लाभ होगा।
कर्क
सावन का महीना कर्क राशि के जातकों को पद-पैसा-प्रतिष्ठा सबकुछ देगा, लंबे समय से जिन चीजों का इंतजार था, वो अब मिलेगी, किस्मत की मदद से सारे काम पूरे होंगे, धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, रुका हुआ पैसा मिलेगा, सुकून देने वाली कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।
(डिस्क्लेमर- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, हम इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।)