सुधीर चौधरी के आजतक ज्वाइन करने पर दिग्विजय सिंह ने कसा तंज, खूब होने लगे ट्रोल

दिग्विजय सिंह द्वारा किये गये ट्वीट को सोशल मीडिया यूजर्स उनका समर्थन करते नजर आ रहे हैं, तो कुछ लोगों ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

New Delhi, Jul 13 : जी न्यूज से रिजाइन करने के बाद चर्चित टीवी पत्रकार सुधीर चौधरी ने बतौर सलाहकार संपादक आजतक ज्वाइन किया है, आजतक न्यूज चैनल ज्वाइन करने के बाद से ही सुधीर सोशल मीडिया पर छाये हुए हैं, इस बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सुधीर चौधरी पर ताना मारते हुए पोस्ट किया है, जिस पर सोशल मीडिया यूजर जाकिर नाईक का नाम लेकर कमेंट करने लगे।

Advertisement

दिग्गी राजा ने मारा ताना
सिमरन नाम की एक ट्विटर यूजर ने आजतक न्यूज चैनल द्वारा सुधीर चौधरी को लेकर चलाई गई खबर का स्क्रीनशॉट साझा कर लिखा, सच में कितना बदल गया आजतक, दिग्विजय सिंह ने इसी ट्वीट के जरिये सुधीर चौधरी पर तंज कसते हुए लिखा, कि क्या ये बंदा आजतक में आ गया, जिस पर अब तक ब्लैकमेलिंग का अपराध लगता था, समय बड़ा बलवान।

Advertisement

यूजर्स करने लगे कमेंट
दिग्विजय सिंह द्वारा किये गये ट्वीट को सोशल मीडिया यूजर्स उनका समर्थन करते नजर आ रहे हैं, तो कुछ लोगों ने कांग्रेस पर निशाना साधा है, वहीं कुछ लोगों ने मुस्लिम धर्म प्रचारक की तारीफ करते हुए दिग्गी राजा का एक पुराना वीडियो पोस्ट कर निशाना साधा है, एक यूजर ने लिखा, जाकिर नाईक की तारीफ करने वाले लोग दूसरो को ज्ञान ना दें, एक यूजर ने लिखा, वैसे आपको क्या तकलीफ है।

Advertisement

आप पर भी आरोप
एक यूजर ने लिखा, यहां तक संसद के भीतर और बाहर आपके ऊपर भी कई तरह के आरोप लगाये गये, लेकिन क्या आपको सजा मिली, राजनीति बहुत बलवान है, राजनीतिक विरोधी परदे के पीछे के दोस्त हैं,  वहीं कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने दिग्विजय सिंह के पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, नहीं प्रभु आजतक ऐसा नहीं हुआ।

दिग्गी राजा ने की थी जाकिर नाइक की तारीफ
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने 2012 में जाकिर नाईक के साथ मंच साझा किया था, जिसमें जाकिर नाइक की तारीफ करते हुए दिग्विजय सिंह ने उन्हें दुनिया भर में शांति का संदेश देने वाला शांतिदूत बताया था, आपको बता दें कि जाकिर नाईक 2016 में भारत छोड़कर चला गया था, उस पर टेरर फंडिंग, अभद्र भाषा, सांप्रदायिक हिंसा भड़काने और मनी लांड्रिंग जैसे कई आरोप हैं, राष्ट्रीय सुरक्षा की वजह से भारत ने 2020 में उसके भाषणों पर प्रतिबंध लगा दिया था।