11 अगस्‍त, गुरुवार का राशिफल: वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ दिन, बहन से गुड न्‍यूज मिलेगी

वाहन संभलकर चलाएं। दोपहर के बाद शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। आय की अपेक्षा अधिक धन खर्च होगा। वाणी पर संयम बरतेें। किसी से तकरार न हो, इसका ध्यान रखें।

मेष राशि
आज आप घर की बातों पर अधिक ही ध्यान देंगे। परिजनों के साथ बैठकर महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। घर के इंटीरियर पर आप धन खर्च कर सकते हैं। आज आपको अपने काम में संतोष का अनुभव होगा। मित्रों से आपको सम्मान मिल सकता है। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। हर काम उत्साह से पूरा करें।
वृषभ राशि
सरकार विरोधी काम और एक्टिविटी से दूर रहने की सलाह आपको दी जाती है। नए काम की शुरुआत ना करें। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। मन में किसी बात की चिंता रह सकती है। दूसरों के साथ बातचीत करने में विशेष ध्यान रखें। व्यापार में कोई मुश्किल हो सकती है। भाग्य का सहकार कम ही मिलेगा। अधिकारी से विवाद ना करें। संतान के विषय में चिंता रहेगी।
मिथुन राशि
बेकाबू क्रोध पर लगाम रखें। बदनामी और नकारात्मक विचारों से दूर रहना आपके हित में होगा।अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी का अनुभव होगा। पारिवारिक सदस्य और ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या विवाद के प्रसंग हो सकता है। इस कारण मन खिन्न होगा। नई चिकित्सा और ऑपरेशन न कराना उचित होगा। ईश्वर की आराधना, जाप और आध्यात्मिकता से आपको शांति का अनुभव होगा।
कर्क राशि
आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभदायक साबित होगा। मौज-शौक के साधन, उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदारी करेंगे। मौज-मस्ती और मनोरंजक की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत गुजरेगा। इसके साथ ही नए व्यक्ति के साथ की रोमांचित मुलाकात से सुख का अनुभव होगा। दांपत्यजीवन में प्रेम की अनुभूति होगी। भागीदारी में लाभ होगा। पर्यटन की संभावना है।

Advertisement

सिंह राशि
मानसिक चिंता से मन चिंतित रहेगा। शंका और उदासी भी मन पर छाई रहेगी, इसलिए आज मन भारी रहेगा। किसी कारणवश दैनिक कामों में विघ्न आ सकते हैं। व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग आज नहीं के बराबर मिलेगा। अधिकारी से विवाद ना करें। श्रमपूर्वक किए गए काम का परिणाम उचित न मिलने से मन पर निराशा छाई रहेगी।
कन्‍या राशि
आज आप संतान की समस्या से चिंतित रहेंगे। अपच आदि पेट दर्द की बीमारियों की शिकायत रहेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में विघ्न आएगा। बौद्धिक चर्चा तथा बातचीत में भाग न लें। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी। कामुकता अधिक रहेगी। शेयर- सट्टे में सावधानी रखें।
तुला राशि
आज आप शारीरिक रुप से शिथिलता और मानसिक रुप से चिंता का अनुभव करेंगे। माता के विषय में चिंता रहेगी। स्थायी संपत्ति से संबंधित कामों में सावधानी बरतें। कहीं घूमने जाने की योजना को आज हर संभव टालने का प्रयास करें। पारिवारिक वातावरण में कलह बना रहेगा। सामाजिक रूप से अपमानित होना पड़ सकता है। विवाद टालें।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायी है। आज आर्थिक लाभ होने के साथ-साथ भाग्य वृद्धि भी होगी। स्नेहीजनों के साथ संबंधों में प्रेम की अधिकता रहेगी। नए काम का शुभारंभ करने के लिए समय शुभ है। कहीं घूमने जाने की योजना बनेगी। मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी।

Advertisement

धनु राशि
आज आपका मन दुविधा में फंसा रहेगा। पारिवारिक वातावरण क्लेशपूर्ण रहेगा। निर्धारित कामों को पूर्ण न कर पाने से मन में हताशा भी बनी रहेगी। अज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लेना अापके लिए बेहतर होगा। घर या व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा।
मकर राशि
आज दिन की शुरूअात ईश्वर स्मरण से होने के कारण मन प्रफुल्लित रहेगा। पारिवारिक वातावरण मंगलमय रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों से आपको उपहार प्राप्त होंगे। नौकरी और व्यापार के स्थान पर आपका प्रभाव बना रहेगा। आपके काम से अधिकारी संतुष्ट होंगे। आपके काम आज सरलता से पूर्ण होंगे। आप अनुकूल स्थिति का लाभ ले सकें तो अच्छा रहेगा। मानसिक रूप से शांति बनी रहेगी। शारीरिक कष्ट से दूर रहें।

Advertisement

कुंभ राशि
स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बने रहें। मानसिक स्वास्थ्य में कमी रहेगी। कोर्ट-कचहरी की झंझट में न फंसें। अनुचित स्थान पर पूंजी-निवेश हो सकती है, इसलिए विशेषज्ञ की सलाह से काम करें। परिवार के सदस्यों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। धन खर्च के योग हैं।
मीन राशि
आज आप पारिवारिक तथा सामाजिक बातों में व्यस्त रहने वाले हैं। मित्रों से मुलाकात होगी। उनके पीछे धन खर्च करना होगा। किसी खास जगह पर जाना हो सकता है। प्रत्येक काम में आपको लाभ होगा। विवाह योग्य जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है।
(https://www.ganeshaspeaks.com/)