न्यूज एंकर सौरव शर्मा का जीवन परिचय, शिक्षा, सैलरी जानिये सबकुछ

सौरव शर्मा करीब दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, वो इंडिया टीवी में 2004 से काम कर रहे हैं, यानी पिछले 18 साल से वो इसी चैनल से जुड़े हुए हैं।

New Delhi, Sep 14 : सौरव शर्मा टीवी पत्रकारिता के जाने-माने नाम हैं, वो इंडिया टीवी में एग्जीक्यूटिव एडिटर और लोकप्रिय एंकर हैं, सौरव खेल, बिजनेस, राष्टीय तथा अंतरराष्ट्रीय विषयों पर अच्छी जानकारी रखते हैं, सौरव शर्मा पिछले काफी समय से इंडिया टीवी से जुड़े हुए हैं, आइये उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें आपको बताते हैं।

Advertisement

पश्चिमी यूपी से नाता
सौरव शर्मा का जन्म 23 अक्टूबर 1980 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुआ है, उनका बचपन मेरठ में बीता है, यही से उनकी शुरुआती पढाई हुई, फिर मेरठ के एक कॉलेज से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की, इसके बाद आगे की पढाई के लिये दिल्ली आ गये, जहां उनकी रुचि नाटकों में बढी, हालांकि बाद में उन्होने पत्रकारिता में करियर बनाने का फैसला लिया।

Advertisement

परिवार
सौरव शर्मा यूं तो अपने परिवार को लाइमलाइट से दूर ही रखते हैं, वो सोशल मीडिया पर भी अपने परिवार के साथ तस्वीरें पोस्ट नहीं करते हैं, सौरव विवाहित हैं और एक लड़के के पिता हैं। इससे ज्यादा जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं है।

Advertisement

दो दशक से पत्रकारिता
सौरव करीब दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, वो इंडिया टीवी में 2004 से काम कर रहे हैं, यानी पिछले 18 साल से वो इसी चैनल से जुड़े हुए हैं। वो शाम 6 बजे कुरुक्षेत्र, और रात 8 बजे हकीकत क्या है नाम से शो होस्ट करते हैं। सैलरी की अगर बात करें, तो सौरव को करीब तीन लाख रुपये महीना सैलरी मिलती है।

(डिस्क्लेमर- यहां दी गई जानकारियां इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों पर आधारित है, हम इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।)