न्यूज एंकर विक्रांत गुप्ता जीवन परिचय, पत्नी, बच्चे, सैलरी जानिये सबकुछ

विक्रांत गुप्ता का जन्म 12 जनवरी 1973 को चंडीगढ में हुआ था, उनके परिवार में उनकी पत्नी मीना गुप्ता और दो बेटे ईशान और आरव गुप्ता हैं।

New Delhi, Sep 14 : विक्रांत गुप्ता एक न्यूज एंकर और आजतक न्यूज चैनल के क्रिकेट संपादक हैं, वो अपने विश्लेषण के लिये प्रसिद्ध हैं, क्रिकेट की बारीकियां हो, या परदे के पीछे का खेल, नतीजे का पूर्वानुमान हो या फिर खिलाड़ी के दिल का हाल, विक्रांत गुप्ता अपने सटीक विश्लेषण के लिये जाने जाते हैं, आइये उनके निजी जीवन से लेकर पेशेवर जीवन तक के बारे में आपको बताते हैं।

Advertisement

जन्म और परिवार
विक्रांत गुप्ता का जन्म 12 जनवरी 1973 को चंडीगढ में हुआ था, उनके परिवार में उनकी पत्नी मीना गुप्ता और दो बेटे ईशान और आरव गुप्ता हैं, विक्रांत को बचपन से ही क्रिकेट का शौक था, वो स्टेट लेवल तक खेल भी चुके हैं, विक्रांत की तरह उनके बेटे आरव को भी क्रिकेट बेहद पसंद है, वो क्रिकेटर बनना चाहते हैं।

Advertisement

शिक्षा-दीक्षा
विक्रांत गुप्ता ने अपनी शुरुआती पढाई चंडीगढ से पूरी की, उसके बाद उन्होने डीएवी कॉलेज से अंग्रेजी में बीए की डिग्री हासिल की, फिर 1994 में पंजाब विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में मास्टर्स किया, पत्रकारिता में करियर बनाने के लिये विक्रांत गुप्ता ने 1996 में पंजाब विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशंस और जर्नलिज्म में अतिरिक्त स्नातक की उपाधि हासिल की।

Advertisement

करियर
रिपोर्ट के मुताबिक विक्रांत ने अपने करियर की शुरुआत अखबारों में स्पोर्ट्स ऑर्टिकल लिखने से की थी, उनकी लेखनी ने सभी को बहुत प्रभावित किया, 1997 में मई में विक्रांत द इंडियन एक्सप्रेस में बतौर खेल रिपोर्टर शामिल हुए, फिर साल 2000 में वो आजतक में वरिष्ठ खेल रिपोर्टर के रुप में शामिल हुए, तब से लगातार यही बने हुए हैं। विक्रांत की सैलरी की बात करें, तो आजतक में उन्हें करीब 6 लाख रुपये महीना सैलरी मिलती है।

(डिस्क्लेमर- यहां दी गई जानकारियां इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों पर आधारित है, हम इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।)