दिग्विजय सिंह नहीं लड़ेंगे अध्यक्ष पद चुनाव, राहुल कंवल ने खोला राज, राणा यशवंत भी नहीं रहे पीछे

कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर अब मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरुर के बीच मुकाबला है, ऐसा माना जा रहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे का अगला कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय है।

 New Delhi, Sep 30 : कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अब तस्वीर साफ होती जा रही है, दरअसल कांग्रेस नेता दिग्गी राजा ने अचानक से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है, उनकी जगह अब कर्नाटक के दलित नेता, तथा संसद में कांग्रेस के चेहरे मल्लिकार्जुन खड़गे चुनाव लड़ेंगे, खड़गे को वरिष्ठ नेताओं का लगातार समर्थन मिल रहा है, दिग्विजय सिंह के नामांकन ना दाखिल करने के बाद अब अशोक गहलोत भी उनके समर्थन में आ गये हैं।

Advertisement

खड़गे का बनना तय
कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर अब मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरुर के बीच मुकाबला है, ऐसा माना जा रहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे का अगला कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय है, कर्नाटक के कांग्रेस नेता खड़गे को जिस तरह से बड़े नेताओं का साथ मिल रहा है, उससे स्पष्ट है कि वो आसानी से चुनाव जीत जाएंगे, दिग्गी राजा के अचानक चुनाव से बाहर हो जाने के बाद लोग तमाम तरह के कयास लगा रहे हैं, इसी मुद्दे पर इंडिया टुडे के न्यूज डायरेक्टर राहुल कंवल ने भी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

Advertisement

राहुल कंवल ने क्या कहा
राहुल कंवल ने ट्विटर पर लिखा गहलोत के विश्वासघात के बाद गांधी परिवार दिग्विजय सिंह जैसे स्वतंत्र विचार वाले व्यक्ति पर कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिये भरोसा नहीं कर सकता है, उनके पास इतना मजबूत व्यक्तित्व है, कि 10 जनपथ या 12 तुगलक द्वारा रिमोट से नियंत्रित नहीं किया जा सकता है, इसलिये गांधी परिवार एक 80 वर्षीय वफादार पर भरोसा दिखा रहा है।

Advertisement

राणा यशवंत ने भी कही अपनी बात
इस पूरे सियासी घटनाक्रम पर इंडिया न्यूज के मैनेजिंग एडिटर राणा यशवंत ने ट्विटर पर अपनी राय रखी है, उन्होने लिखा, अशोक गहलोत ने दिया तो शह था, लेकिन हो गई मात, sachin gahlot बिसात पर चाल को सामने वाले की दो चाल सोचकर ही चली जाती है, लेकिन सामने वाला कभी-कभी बहुत आगे की सोचकर तैयार बैठा रहता है, एक ही चाल में गेम ओवर हो जाता है, यही हुआ।

Advertisement