फतवा से लेकर शादी तक, सानिया मिर्जा की जिंदगी के बड़े विवाद

भारत की पहली ग्रैंड स्लैम विजेता सानिया आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही है, सानिया देश की सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी है, जिन्होने कई मेडल तथा ट्रॉफियां देश के लिये जीती है।

New Delhi, Nov 16 : अपने शानदार करियर के दौरान टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने 6 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं, जिसमें 3 महिला युगल तथा 3 मिश्रित युगल शामिल है, किसी भी प्रारुप में ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिल सानिया मिर्जा ने देश में महिला टेनिस के उदय में बड़ा योगदान दिया है।

Advertisement

36वां जन्मदिन
भारत की पहली ग्रैंड स्लैम विजेता सानिया आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही है, सानिया देश की सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी है, जिन्होने कई मेडल तथा ट्रॉफियां देश के लिये जीती है, हालांकि उनका जीवन विवादों से भरा रहा है, जिसके लिये उन्हें कई तरह की आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा, इन दिनों सानिया शोएब अख्तर के साथ शादी टूटने की खबरों की वजह से चर्चा में है।

Advertisement

टेनिस करियर
सानिया ने अपने टेनिस करियर की शुरुआत 14 साल की उम्र में की थी, उन्होने अपना डेब्यू 1999 में किया था, अगले ही साल पाक में खेले गये इंटेल जूनियर चैंपियनशिप जी-5 मैच में सिंगल्स और डबल्स मैच जीते, 2003 सानिया के इस सफर में सबसे रोमांचक मोड़ लेकर आया, जिसमें सानिया ने विंबलडन में डबल्स के दौरान जीत हासिल की थी। 2003 में रुसी खिलाड़ी अलिसा केलबानोवा के साथ जोड़ी बनाते हुए सानिया फाइनल में पहुंची थी, वो रीता डाबर के साथ 1952 में एकल स्पर्धा में फाइनल में जगह बनाने के बाद ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनी थी, रीता डाबर उपविजेता रही थी, लेकिन सानिया ने जीत हासिल की थी।

Advertisement

विवाद से नाता
सानिया ने अपने जीवन में कई तरह की आलोचनाओं का सामना किया, कई विवाद भी हुए, जब उन्हें मैच के दौरान छोटे कपड़े पहने, मुस्लिम संगठन ने उनके खिलाफ फतवा जारी किया था, इतना ही नहीं उन पर तिरंगे के अपमान का भी आरोप लगा था, shoaib malik sania mirza जिसके बाद केस भी दर्ज किया गया, लेकिन इन विवादों का उनके जीवन पर खास असर नहीं पड़ा, वो अपने खेल में आगे बढती रही, इसके साथ ही सानिया की शादी को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं हुई, उनकी शादी को लेकर खूब आलोचना हुई, क्योंकि उन्होने पाकिस्तानी क्रिकेटर को अपना जीवनसाथी चुना, इसके लिये सोशल मीडिया पर उनकी खूब ट्रोलिंग हुई।