कर्क राशि वालों को भाइयों से लाभ होगा, जानिये 20 नवंबर का राशिफल

मेष- लंबी अवधि की आर्थिक योजना के लिए दिन अनुकूल है। आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से दिन लाभदायक होगा। शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव होगा। मित्रों तथा स्वजनों की ओर से उपहार मिलेगा। उनके साथ समय आनंद में व्यतीत होगा। उनके साथ किसी समारोह या पर्यटन में जाने की संभावनाएं हैं। परोपकार के लिए किए काम आपको आंतरिक खुशी देंगे।
वृषभ – आप वाणी से आप लोगों को आकर्षित और प्रभावित कर सकेंगे। लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। चर्चा या विवाद में आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे। लेखन कार्य या पठन कार्य में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। आपके परिश्रम के अनुपात में फल कम मिलेगा। पाचन क्रिया में गड़बड़ होने से स्वास्थ्य खराब होने की आशंका बनी रहेगी।
मिथुन – दिन का आरंभ ही ताजगी से होगा। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। विचारों में अस्थिरता की वजह से उलझन में आ सकते हैं। नए काम शुरू कर सकेंगे। मित्रों, सगे- सम्बंधियों और पड़ोसियों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। भाग्य आपके साथ होने से आपको वित्तीय लाभ भी हो सकता है।

Advertisement

कर्क – आज भाइयों से लाभ होगा। दोस्तों से मुलाकात और स्वजनों से खुशी मिलेगी। किसी सुंदर स्थल पर प्रवास की संभावना है। आज आपको हर काम में सफलता प्राप्त होगी। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। संबंधों में भावनाओं की प्रधानता रहने से संबंध सुखदायी रहेंगे। भाग्य में वृद्धि होने के योग हैं। सामाजिक और आर्थिक रूप से लाभ प्राप्त होगा।
सिंह – आपके दूर रहने वाले मित्र और स्नेहियों के साथ की गई बातचीत लाभप्रद रहेगी। सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। स्वादिष्ट भोजन से तृप्ति प्राप्त कर सकेंगे। वाणी से किसी का मन जीत सकेंगे। आपको किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता नहीं मिलेगी। अत्यधिक विचार आपकी मानसिक उलझन में वृद्धि करेंगे। आपको मित्रों से मदद मिल सकती है।
कन्या- अपने समृद्ध विचार और बोली से आज आपको लाभ होगा। किसी के साथ नए संबंध में जुड़ सकते हैं। आज का दिन व्यापार की दृष्टि से लाभदायक रहने की संभावना है। आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रियजन के साथ मुलाकात होगी। खुशी तथा आनंद प्राप्त कर सकेंगे। आर्थिक लाभ और प्रवास की संभावना भी अधिक है। भाग्य आपका साथ देगा।

Advertisement

तुला- आज आपको कोई शुभ फल की प्राप्ति होगी। हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा। मित्रों से मिलने का अवसर मिलेगा। कहीं बाहर घूमने- फिरने का मज़ा ले सकेंगे। परिवार में खुशी के पल बिताएंगे। संतान और पत्नी की तरफ से खुशी प्राप्त कर सकेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। विवाह योग्य जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है।
वृश्चिक- गृहस्थजीवन में आपको सुख और संतोष का अनुभव होगा। पत्नी तथा पुत्र से शुभ समाचार मिलेगा। मांगलिक काम होंगे। विवाह के संयोग बनेंगे। नौकरी-धंधे में अच्छे अवसर खड़े होने से आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ पिकनिक का आयोजन होगा। मित्रों से लाभ होने का योग है। बुजुर्गों के सहयोग से प्रगति होगी।
धनु- आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए शुभ दिन है। कोई भी काम सफलतापूर्वक पूरा होगा। परोपकार की भावना आज बलवती रहेगी। आमोद-प्रमोद में आपका दिन गुजरेगा। नौकरी- व्यवसाय में पदोन्नति और मान- सम्मान प्राप्त होगा। गृहस्थजीवन में आनंद व्याप्त रहेगा।

Advertisement

मकर- आज नकारात्मक विचारों से दूर रहें। कठिन परिस्थिति से बाहर निकलने के लिए शांत स्वभाव से काम लेना पड़ेगा। भागीदारों के साथ मतभेद हो सकता है। अचानक प्रवास का योग है। उसमें पैसे खर्च होंगे। किसी तरह के नए संबंध बनाने से बचें। खान-पान में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। अन्यथा स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सरकारी कामकाज अच्छी तरह पूरे हो सकेंगे। अचानक आर्थिक लाभ मिल सकता है।
कुंभ- आज अापको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। झगड़े-विवाद से बचें, क्रोध और वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक वातावरण दूषित रहेगा। आर्थिक तंगी का अनुभव होगा। अत्यधिक मंथन करने से मानसिक थकान का अनुभव होगा। ईश्वर का स्मरण और आध्यात्मिकता आपके मानसिक बोझ को हल्का करेंगे।
मीन- आज का दिन व्यापारियों के लिए काफी अच्छा है। व्यवसाय में भागीदारी करने के लिए भी शुभ समय है। साहित्य सृजन, कलाकार और कारीगर अपनी सृजनात्मकता निखार सकेंगे। आदर पाएंगे। पार्टी, पिकनिक के माहौल में मनोरंजन प्राप्त कर सकेंगे। दांपत्यजीवन का भरपूर आनंद ले सकेंगे। नए वस्त्राभूषण या वाहन की खरीदारी होगी।

(Source- Ganesha Speaks)