व्यापार के लिये आज का दिन लाभदायी, जानिये 24 नवंबर का राशिफल

मेष- आज दिन में स्नेहीजनों और मित्रों के साथ आनंद-प्रमोद में गुजरेगा। नए वस्त्र तथा आभूषणों की खरीदी कर सकेंगे। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। दोपहर के बाद आप को संयमित व्यवहार करना पड़ेगा। नए सम्बंध बनाने से पहले सोचकर कदम बढ़ाएं। खर्च अधिक होगा। आपको नुकसान पहुंचाने वाले लोगों से सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार पर भी संयम रखें।
वृषभ -व्यापार के लिए आज का दिन बहुत लाभदायी है। पारिवारिक वातावरण भी सुख-शांति का बना रहेगा। विरोधियों पर आप को विजय प्राप्त होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थल पर सहकर्मी विशेष सहायक बनेंगे। दोपहर के बाद आप मनोरंजन में व्यस्त रहने वाले हैं। पर्यटन का आयोजन होगा। पार्टनरशिप के काम में संभलकर कार्य करना होगा।
मिथुन – आज का आप का दिन किसी खास चर्चा में गुजर सकता है। आप अपनी कल्पनाशक्ति से कुछ नया कर पाने में समर्थ रहेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से खुश रह सकते हैं। दोपहर के बाद व्यापार में थोड़ी परेशानी आ सकती है। घर में शांति का वातावरण बना रहेगा। विरोधियों के समक्ष आप विजयी होंगे। सहकर्मचारियों का साथ मिलेगा।

Advertisement

कर्क -हताशा से आप थोड़े चिंतित रहेंगे। इस कारण शारीरिक रूप से आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। प्रवास के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। जमीन और वाहनों से जुड़ी समस्या आपको हो सकती है। दोपहर के बाद आप सुख-शांति का अनुभव करेंगे। मित्रों का साथ मिलेगा। शारीरिक ताजगी का अनुभव होगा। आज किसी बात को लेकर कुछ ज्यादा ही सोच-विचार करेंगे।
सिंह- आज व्यापार या नौकरी के लिए कोई छोटी यात्रा हो सकती है। विदेश से कोई अच्छे समाचार मिलेंगे। धन लाभ होगा। नए काम के लिए अच्छा समय है। किसी लाभदायक निवेश में आप रुचि ले सकते हैं। दोपहर के बाद आप अधिक सहनशील बनेंगे। मानसिक हताशा का अनुभव होगा। शारीरिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है। पारिवारिक तथा जमीन-जायदाद से जुडी़ समस्याएं खडी़ होंगी।
कन्या -आज आपके मन में किसी बात को लेकर दुविधा बनी रहेगी। कोई नया काम शुरू ना करें। ज्यादातर समय मौन बने रहें, इससे विवाद होने से बच जाएगा। परिजनों के साथ बातचीत में संयम बरतें। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाएंगे। दोपहर के बाद आप का समय अनूकुल दिखेगा। भाई-बंधु के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। भाग्यवृद्धि के संकेत हैं।

Advertisement

तुला- आज आपकी रचनात्मकता से कोई कठिन काम आसान बना पाएंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। विचारों में दृढ़ता बनी रहेगी। नए वस्त्र, आभूषण या मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा। दोपहर के बाद किसी भी तरह का निर्णय लेने में आपको कठिनाई महसूस होगी। परिजनों के साथ संभव हो, तो वाद-विवाद टालें। इगो को अलग रखकर मेल-जोलभरे वातावरण में काम करें।
वृश्चिक- आपका उग्र और असंयमित व्यवहार आपको समस्या में डाल सकता है। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ कोई अनहोनी हो सकती है, उनका ध्यान रखें। दोपहर के बाद शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य में दिक्कत रहेगी। आर्थिक मामलों में आज आपको बेहद सावधानी से आगे बढ़ना होगा। शाम के बाद आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
धनु- व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपके लिए लाभकारी दिन है। जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। काम में पदोन्नति होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम होगा। व्यापारीवर्ग को भी लाभ होगा। दोपहर के बाद स्वास्थ्य के मामले में ज़रा संभलकर रहें। किसी तरह के गलत काम से आपको नुकसान हो सकता है। व्यवसाय में पार्टनर के साथ बातचीत में संयम रखें।

Advertisement

मकर- स्थायी संपत्ति के काम के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है। व्यापार में सफलता मिलेगी। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। आज पदोन्नति के योग हैं। परिवार का वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा। सामाजिक तथा आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा। मित्रों से भी लाभ होने की संभावना है। आज दिनभर के काम को समय पर पूरा कर सकेंगे।
कुंभ- आज व्यापार करने वालों को संभलकर चलना होगा। नौकरी में अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय बहुत ध्यान रखें। संतान के स्वास्थ्य या पढ़ाई के विषय में चिंता रहेगी। लंबे समय के प्रवास की योजना बनेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा होने के संकेत है। दोपहर के बाद बिजनेस स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। बिजनेस में पार्टनरशिप के काम में सहयोग मिलेगा। दिन सफल और शुभ है।
मीन- आज आपको वाणी में संयम रखने की सलाह दी जाती है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अाध्यात्मिक उन्नति के लिए दिन अच्छा है। विदेश में रहने वाले मित्र तथा स्नेहीजनों के समाचार आपको मिलेंगे। व्यापार में भागीदारी में विशेष फायदा मिलेगा। किसी के साथ वाद-विवाद में ना पड़ें।

(Source- Ganesha Speaks)