शनिवार 26 नवंबर को खास संयोग, 5 राशि के जातक जरुर करें ये काम, कष्ट होंगे दूर

अगर शनि की साढेसाती या ढैय्या चल रही हो, कुंडली में शनि अशुभ हो, तो व्यक्ति के जीवन में ढेरो कष्ट झेलने पड़ते हैं, शारीरिक-मानसिक कष्ट होते हैं, धन हानि हो सकती है।

New Delhi, Nov 25 : शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है, 26 नवंबर 2022 को शनिवार को खास संयोग बन रहा है, इस शनिवार को किये उपाय शनि देव को प्रसन्न करेंगे, उनकी कृपा दिलाएंगे, हिंदी पंचांग के मुताबिक 26 नवंबर 2022 को चंद्रमा धनु राशि में रहेगा, इसके साथ ही वृश्चिक राशि में सूर्य, बुध और शुक्र की युति बन रही है, वहीं सबसे खास बात कि शनि अपनी ही राशि मकर में मौजूद हैं, ऐसे में सारी स्थितियां शनि की कृपा पाने के उपाय करने के लिये बेहद शुभ है।

Advertisement

अशुभ शनि देते हैं भारी कष्ट
अगर शनि की साढेसाती या ढैय्या चल रही हो, कुंडली में शनि अशुभ हो, shani dev तो व्यक्ति के जीवन में ढेरो कष्ट झेलने पड़ते हैं, शारीरिक-मानसिक कष्ट होते हैं, धन हानि हो सकती है, आत्मविश्वास की कमी परेशान करती है, व्यक्ति बेवजह के मामलों में फंस सकता है।

Advertisement

शनि के उपाय दिलाएंगे राहत
ऐसी स्थिति में शनि के कष्टों से राहत पाने के लिये कुछ उपाय करने चाहिये, ये उपाय शनि देव को खुश करते हैं, जीवन की तमाम मुश्किलों से राहत मिलती है, कामों में आ रही बाधाएं दूर होती है। shani1 इस समय धनु, मकर, कुंभ राशि पर साढेसाती तथा मिथुन रासि और तुला राशि पर ढैय्या चल रही है, लिहाजा इन पांचों राशियों के जातकों को इस शनिवार कुछ खास उपाय जरुर करने चाहिये।

Advertisement

शनि उपाय
शनि देव को प्रसन्न करने के लिये शनिवार को शनि मंदिर में सरसों के तेल चढाएं, shani2 संभव हो तो पीपल के पेड़ के नीचे भी दीपक जलाएं, शनि से संबंधित चीजों का दान करें, शनि चालीसा का पाठ करें, गरीब-असहाय लोगों की मदद करें, मेहनत करने वालों का सम्मान करें।

(डिस्क्लेमर- यहां दी गई जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, हम इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।)